Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

Marigold Plant Care: गेंदे के पौधे में डालें पोषक तत्वों से भरपूर ये खाद, फूलों से भर जाएगा गार्डन

गेंदे के पौधों को सालों भर हरा-भरा रखने के लिए जरूरी है कि आप इसमें समय-समय पर पोषक तत्वों से भरपूर खाद डालते रहें। तो चलिए हम आपको यहां होममेड और केमिकल फ्री खाद के बारे में बताते हैं। 
Updated:- 2024-04-24, 14:01 IST
image

गेंदे के फूल अपने सुंदरता, रंगों और मनमोहक सुगंध के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। ये पौधे बगीचे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ऐसे में, पौधा ही सूखने लगे तो मन बिल्कुल उदास हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके गेंदे के पौधे खूब सारे फूलों से भरे रहें, तो उनकी देखभाल के लिए आप यहां बताए गए खाद का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

गेंदे के पौधे के लिए कौन सी खाद रहेगी बेस्ट?

गेंदे के पौधों को पोषक तत्व प्रदान करने के लिए आप अंडे के छिलके से बनी खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जस्ता जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसकी मदद से घर पर ही आसानी से आप खाद बना सकते हैं।

अंडे के छिलके से खाद कैसे बनाएं?

eggshells fertilzer for marigold

खाद बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • अंडे के छिलके 
  • मिक्सर या ग्राइंडर
  • पानी
  • एक बर्तन

अंडे के छिलके से खाद बनाने की पूरी विधि

  • अंडे के छिलकों को धोकर इसे सुखा लें। 
  • इसके बाद, छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। 
  • फिर, आप मिक्सर या ग्राइंडर का उपयोग करके उन्हें पीस भी सकते हैं।
  • अंडे के छिलकों के टुकड़ों को एक बर्तन में डालें।
  • इस बर्तन में पानी डालें और इसे ढककर कुछ दिन के लिए रख दें।
  • हर 1-2 दिनों में मिश्रण को हिलाएं।
  • लगभग 2 से 4 सप्ताह के बाद, खाद तैयार हो जाएगी। 
  • अब, आप इसका इस्तेमाल गेंदे के पौधे की मिट्टी में कर सकते हैं। 

गेंदे के पौधे में अंडे के छिलके की खाद के फायदे

eggshell fertilzer for marigold

  • यह गेंदे के पौधे को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है।
  • इससे मिट्टी की जल धारण क्षमता में सुधार आती है।
  • अंडे के छिलके से बनी खाद मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाती है।
  • यह पौधों से कीटों और बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें- अंडे के छिलके को पीसकर उबालने से क्या होता है?

गेंदे के पौधों की देखभाल कैसे करें?

  • गेंदे के पौधों को नियमित रूप से पानी जरूर दें। गर्मियों में इसकी मिट्टी को सूखने न दें। पर, जरूरत से ज्यादा पानी न डालें।
  • गेंदे के पौधों को कम से कम 6 घंटे की धूप जरूर दिखाएं। पौधों को सनलाइट की आवश्यकता होती है। 
  • गेंदे के पौधों को स्वस्थ्य रखने के लिए आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना जरूरी है। 
  • समय-समय पर नेचुरल कीटनाशक का छिड़काव करते रहें।

इसे भी पढ़ें- गेंदे के पौधे के लिए बेस्ट रहेंगे ये होममेड खाद, एक सप्ताह में ही दिखने लगेगा असर

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।