Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

बाज़ार से नहीं बल्कि लेमन ग्रास से इस तरह घर पर बनाएं नेचुरल कीटनाशक स्प्रे

जब आप आसानी से घर पर नेचुरल तरीके से लेमन ग्रास से कीटनाशक स्प्रे बना सकती हैं, तो फिर बाज़ार में क्यों ख़रीदा। इस तरह घर पर तैयार करें स्प्रे।
Updated:- 2021-08-19, 16:10 IST
image

आपने लेमन ग्रास के बारे में तो ज़रूर हो सुना होगा। लेमन ग्रास वो पौधा है जिसकी पत्तियां कई बीमारियों को दूर करने के लिए उपयोग की जाती है। इसके अलावा चाय के फ्लेवर में भी लेमन ग्रास का इस्तेमाल किया जाता है। नींबू की सुगंध लिए लेमन ग्रास सिर्फ चाय या बीमारी में ही नहीं बल्कि अन्य कई कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि लेमन ग्रास से निर्मित कई कीटनाशक स्प्रे बाजार में मिलते हैं। लेकिन, जब आप घर पर ही नेचुरल तरीके से कीटनाशक स्प्रे बनती सकती हैं, तो फिर केमिकल युक्त कीटनाशक स्प्रे के लिए अधिक पैसे खर्च करने की क्या ज़रूरत है। जी हां, इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से घर पर ही नेचुरल कीटनाशक स्प्रे तैयार कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

गार्डन और घर से कीटों को रखें दूर 

how to make lemongrass natural pesticide and garden spray

गार्डन से कीटों को भगाने के लिए आज कई तरह के कीटनाशक स्प्रे मिलते हैं। इन स्प्रे से कीड़े भागते तो नहीं है, पर पौधे ज़रूर मर जाते हैं। क्योंकि, बाज़ार से ख़रीदे ज्यादातर स्प्रे केमिकल युक्त होते हैं, जो पौधे को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में लेमन ग्रास से तैयार नेचुरल कीटनाशक स्प्रे से कीड़े चंद मिनटों में भाग खड़े होते हैं। इस स्प्रे के इस्तेमाल से बरसाती कीड़े-मकोड़े भी भाग खड़े होते हैं।

गार्डन के साथ-साथ बाथरूम, स्टोर, किचन आदि जगहों से कीटों को भगाने के लिए भी इस स्प्रे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्प्रे से कोई नुकसान भी नहीं होता है और देखते ही देखते घर से कीड़े गायब हो जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: घर में आसानी से लगा सकती हैं सिंगोनियम का पौधा, अपनाएं ये आसान टिप्स 

कीटनाशक स्प्रे बनाने के लिए सामग्री

make lemongrass natural pesticide spray

  • लेमन ग्रास की पत्तियां-3 कप
  • पानी-1 लीटर 
  • बेकिंग सोडा/ नीम का तेल-1 चम्मच 
  • स्प्रे बोतल-1
  • हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड-2 चम्मच

बनाने का तरीका 

easy to make lemongrass natural pesticide spray

  • इसके लिए सबसे पहले आप लेमन ग्रास की पत्तियों को सफा करके जार में डालें। 
  • अब जार दो से तीन कप पानी डालकर अच्छे से पीस लीजिए और छानकर स्प्रे बोतल में भर लीजिए।
  • अब स्प्रे बोतल में बेकिंग सोडा/नीम का तेल और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • इसके बाद अतिरिक्त पानी को भी डालकर अच्छे से मिला लीजिए।

 

स्प्रे बनाने का दूसरा तरीका 

how to make lemongrass natural pesticide spray at home

  • इसके लिए आप एक बर्तन में दो से तीन कप पानी में लेमन ग्रास की पत्तियों को डालकर अच्छे से उबाल लें।
  • पानी ठंडा होने के बाद स्प्रे बोतल में भर लें और बेकिंग सोडा आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • सभी सामग्री मिक्स करने के बाद आप अतिरिक्त पानी भी डालकर मिक्स कर सकती हैं।

 

इसे भी पढ़ें: घर के गार्डन से घोंघे दूर भगाने के लिए ट्राई करें ये आसान टिप्स

इस तरह करें स्प्रे का उपयोग 

ways to make lemongrass natural pesticide spray

  • अन्य मौसम के साथ-साथ बरसात के मौसम में शतावरी भृंग, मक्खियों, मच्छर, चींटी इत्यादि कीटों से परेशान रहती हैं, तो इसका छिड़काव कर दीजिए। इसकी तेज गंध के चलते सभी कीड़े चंद मिनटों में भाग खड़े होंगे।
  • लेमन ग्रास स्प्रे का उपयोग फूल, पौधे या पत्तियों को कीटों को दूर रखने के लिए भी इसका उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए पौधे और आसपास की जगहों पर इसका छिड़काव कर दीजिए।
  • बाथरूम, स्टोर आदि जगहों पर लगने वाले कीटों को दूर भगाने के लिए भी स्प्रे की मदद ले सकती है।
  • लेमन ग्रास स्प्रे के छिड़काव से छोटे से लेकर बड़े कीड़े भी भाग खड़े होते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freeepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।