सफेद सोफा पर लग गया है दाग? इन आसान तरीकों से करें साफ

सोफा से घर की खूबसूरती बढ़ जाती है। बाजार में लेदर से लेकर सूडे से बने फैब्रिक के सोफा मिल जाते हैं। घर को सुंदर बनाने के लिए चीजों के रंग भी मायने रखते हैं। सफेद रंग देखने में बेहद सुंदर लगता है। इसलिए कुछ लोग कपडों से लेकर घर की सजावट के लिए सफेद रंग ही चुनते हैं।
क्या आपके घर पर भी सफेद रंग का सोफा है? यह कहना गलत नहीं होगा कि सफेद सोफा आसानी से गंदा हो जाता है। खासतौर पर सोफे पर दाग लग जाते हैं। सोफा पर लगे दाग को हटाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे करें सोफा पर लगे कॉफी से लेकर खाने के दाग को साफ।
सोफा पर लगे कॉफी का दाग कैसे हटाएं?
हम सभी सोफा में बैठकर चाय और कॉफी पीते हैं। अक्सर सोफा पर कॉफी गिर जाती है, जिसके कारण इस पर दाग लग जाता है। सोफा पर लगे कॉफी के दाग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- एक बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
- अब इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं, ताकि पेस्ट थिक हो जाए।
- एक कपड़े की मदद से इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं।
- करीब 10 मिनट बाद पेपर टॉवल की मदद से दाग को साफ करें।
सोफा पर लगे हल्दी के दाग को कैसे हटाएं?
हम में से ज्यादातर लोग सोफा पर बैठकर खाना खाते हैं। अक्सर सोफे पर खाना खाते वक्त खाना गिर जाता है, जिसकी वजह से हल्दी का दाग लग जाता है। सोफा पर से हल्दी के दाग हटाने के लिए आप अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं-
- एक बाउल में अमोनिया पाउडर डालें।
- अब इसमें 2-3 चम्मच सिरका और थोड़ा-सा पानी मिला लें।
- दोनों चीजों को मिक्स करें।
- इस पेस्ट का इस्तेमाल केवल दाग वाली जगह पर करें।
- पेस्ट को सोफे पर कुछ देर अब्जॉर्ब होने दें, ताकि यह आसानी से हट जाए।
इसे भी पढ़ें: बिना धोए इस तरह से करें सोफा सेट की सफाई, कम समय में हो जाएगा काम
सोफा पर लगे इंक का दाग कैसे हटाएं?
लेदर से बने सोफा पर भी दाग लग जाता है। अगर दाग जिद्दी हो गया है, तो इसे रिमूव करने के लिए सिरका का उपयोग करें। इस बात का ध्यान रखें कि फैब्रिक वाटर सेफ होना चाहिए। लेदर के सोफे पर लगे दाग को हटाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो-
- डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर में माइक्रोफाइबर कपड़े को भिगो लें।
- अब कपड़े को दाग वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर रब करें। (सोफा को साफ कैसे करें)
- सिरका के उपयोग से दागआसानी से हट जाएगा।
इसे भी पढ़ें: सोफे की सफाई के लिए आजमाएंगी ये टिप्स तो सालों साल लगेगा नया जैसा
इन बातों का रखें खास ध्यान
- बाजार में तरह-तरह के क्लीनर मौजूद हैं, लेकिन इनमें केमिकल की मात्रा बेहद ज्यादा होती है। ऐसे में फैब्रिक के खराब होने की संभावन अधिक होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि सोफा को साफ करने के लिए हार्श केमिकल से बने क्लीनर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ये प्रोडक्ट्स सोफा के फैब्रिक को नुकसान पहुंचाता है।
- क्या आप भी दाग को तुंरत साफ नहीं करती हैं? इसके कारण दाग को साफ करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए सोफा पर लगे दाग को तुरंत साफ करें। अगर दाग को तुरंत साफ न किया जाए, तो यह जिद्दी हो जाते हैं, जिससे दाग को हटाने में परेशानी आती है।
- सोफा को साफ करने का एक तरीका होता है। इसके लिए सोफा मैन्युफैक्चर द्वारा दी गई जानकारी जरूर पढ़ें। जानकारी पढ़ने से आपको यह पता चल जाएगा कि सोफा को साफ करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- सोफा का फैब्रिक लेदर से लेकर पॉलिएस्टर से बना होता है। आपको सोफा की सफाई इसके फैब्रिक को देखकर ही करनी चाहिए। अन्यथा सोफा का फैब्रिक फट सकता है।
- हल्दी से लेकर इंक के दाग को हटाने का तरीका अलग-अलग होता है। इसलिए एक ही प्रक्रिया को सभी तरह के दाग हटाने के लिए न आजमाएं।
आप भी ये घरेलू उपाय आजमाकर सोफा पर लगे दाग को आसानी से हटा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।