Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:39 AM IST

बिना धोए इस तरह से करें सोफा सेट की सफाई, कम समय में हो जाएगा काम

क्या आप जानते हैं कि घर के सोफा सेट की सफाई बिना धोए कैसे साफ करें, चलिए जानें।  
Updated:- 2022-10-31, 16:21 IST
image

सोफा सेट की सफाई करना काफी जरूरी होता है। सभी जानते हैं कि सोफा सेट किसी भी घर के इंटीरियर डेकोरेशन का मुख्य हिस्सा होता है। ऐसे में समय- समय पर इसकी सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है।

घर पर जब कोई मेहमान आता है, तो वो सोफे पर बैठता हैं और इस हिसाब से देखें तो सोफे का सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल होता है। वैसे देखा जाए तो आपका सोफे आपके घर का पहला इम्प्रैशन होता है। इसलिए यह जरूरी है कि यह हमेशा साफ और स्वच्छ रहे। लेकिन आए दिन किसी एक्सपर्ट को बुलाकर इसकी सफाई करवाना बहुत मंहगा सौदा है।

हमेशा सोफा को धोना सभी के लिए संभव नहीं होता है। सोफा को बार- बार धोने से भी सोफा सेट खराब हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप अपने सोफे को बिना धोए आसान तरीके से साफ कर सकते हैं।

sofa

वैक्यूम क्लीनर

आज कल सभी को घर में वैक्यूम क्लीनर होता ही है। अगर आपके घर में भी वैक्यूम क्लीनर है तो आप अपने घर की सोफा सेट की सफाई भी इसकी मदद से आसानी से कर सकते हैं। वैक्यूम क्लीनर से सोफा की सफाई करना काफी ज्यादा आसान है। मिनटों में आपका सोफा नए सोफे की तरह चमकने लगेगा।  वेक्यूम क्लीनर की मदद से सोफे पर लगे गंदे धूल और मिट्टी को आप आसानी से साफ कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः ये हैं नई स्टाइल के सोफा सेट

कपड़े की मदद से करें सोफे की सफाई

धूल और मिट्टी से आपको सोफे पुराने हो गए है तो आप इसे किसी साफ कपड़े की मदद से भी साफ कर सकते हैं। हल्की गिला कपड़ा से भी आप सोफे की साइड में सफाई कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको अपने सोफे को धोने नहीं पड़ेगे। आप आसानी से इसे साफ कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में लेदर के सोफे का ऐसे रखें ध्यान और बदबू और फंगस से बचाएं

सोफा सेट पर पाना का इस्तेमाल कम करें

आपको अपने एक्सपेंसिव सोफा सेट की सफाई करते समय कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। सोफा सेट पर पाना का इस्तेमाल जितना हो सके उतना कम करें। ऐसा करने से आपका सोफा खराब भी नहीं होगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।