Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:49 PM IST

Easy Hacks: स्टेनलेस स्टील फ्रिज पर लगे स्क्रेच को हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप भी स्टेनलेस स्टील फ्रिज पर लगे स्क्रेच को हटाना चाहती हैं तो इन टिप्स की मदद ले सकती हैं।
Updated:- 2021-04-14, 16:24 IST
image

आज के समय में फ्रिज के बिना किचन अधूरा है। लगभग हर में फ्रिज का होना बहुत ज़रूरी है। गर्मियों के मौसम में इसका इस्तेमाल भी अधिक बढ़ जाता है। वैसे तो फ्रिज कई तरीके से घरों में होते और उन सभी फ्रिज की सफाई बड़े आसानी से हो जाती है। फ्रिज पर लगे स्क्रेच भी आसानी से निकल जाते हैं। लेकिन, सबसे अधिक दिक्कत होती है किसी स्टेनलेस स्टील फ्रिज पर लगे स्क्रेच को साफ करने में। खोलने-बंद करने या फिर बच्चों की वजह से स्टेनलेस स्टील फ्रिज पर कई बार स्क्रेच लग जाते हैं और ये स्क्रेच दूर से ही दिखाई देते हैं। ऐसे में फ्रिज का लूक बेहद ही ख़राब दिखाई देता है। आग आप भी स्टेनलेस स्टील फ्रिज पर लगे स्क्रेच को आसानी से हटाना चाहती हैं, तो चलिए जानते हैं इन स्क्रेच को दूर कैसे करें।

कंडिशनर का करें इस्तेमाल 

remove scratches from stainless steel fridge inside

ब्यूटी के ऐसे कई सामान है जिसकी मदद से आप फ्रिज पर लगे स्क्रेच को आसानी से हटा सकती हैं। जी हां, अगर आपके ब्यूटी सामान में कंडिशनर मौजूद है तो सबसे पहले आप फ्रिज को किसी साफ कपड़े से साफ कर लीजिये। साफ करने के बाद आप स्क्रेच वाली जगह पर कंडिशनर लगा लीजिये और किसी फ्रेश स्पंज या कपड़े की मदद से एक से दो बार आराम-आराम से प्रेस करके साफ कर लीजिये। ऐसे करने से स्क्रेच निकल जायेगा। इसे एक से दो बार ज़रूर करें।  

इसे भी पढ़ें: Refrigerator Cleaning Tips: अपनी सेहत के साथ फ्रिज की सेहत का यूं रखे ध्‍यान

सैंडपेपर का करें इस्तेमाल 

remove scratches from stainless steel fridge inside

अगर स्क्रेच फ्रिज पर कुछ अधिक ही गहरी दिखाई दे रही है तो आप इस स्क्रेच को दूर करने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले सैंडपेपर को पानी से गिला कर लीजिये। इधर आप स्क्रेच वाली जगह पर कंडिशनर या मोमबत्ती लगाकर एक बार साफ कर लीजिये। साफ करने के बाद गिले सैंडपेपर से आराम आराम से प्रेस करें। इससे फ्रिज पर दिखाई दे रहे गहरे स्क्रेच आसानी से दूर हो जायेंगे। (इन चीजों को फ्रिज में रखने से होता है फायदा)

 

पॉलिशिंग का ले सहारा 

remove scratches from stainless steel fridge inside

अगर आपको इन टिप्स को अपनाने में कोई परेशानी या फिर आपको लगा रहा है कि इन टिप्स की मदद से साफ करने पर फ्रिज और भी ख़राब या अधिक स्क्रेच लग सकता हैं, तो आप पॉलिशिंग का ले सहारा सकती है। इसके लिए स्टेनलेस स्टील पॉलिश करने वाले लिक्विड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप किसी रिपेयर करने या फिर फ्रिज की सफाई करने वाले को भी बुलाकर स्क्रेच को हटवा सकती हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: फ्रिज में फूड स्टोर करने का भी होता है एक तरीका

नारियल तेल या टूथपेस्ट

remove scratches from stainless steel fridge inside

इसके अलावा आप विक्स की मदद से भी स्क्रेच को दूर कर सकती हैं। जमे हुए नारियल तेल या फिर टूथपेस्ट की मदद से से भी स्क्रेच को दूर कर सकती हैं। इसके लिए इन चीजों को फ्रिज पर लगा कर किसी फ्रेश स्पंज की मदद से एक से दो बार आराम-आराम से प्रेस करके साफ कर लीजिये। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.thespruce.com,ajmadison.brightspotcdn.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।