Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST

वॉश बेसिन ड्रेन के पास बार-बार आ रहे हैं कीड़े-मकोड़े तो इन टिप्स को करें फॉलो

साफ-सफाई होने के बावजूद वॉश बेसिन ड्रेन के पास कीड़े-मकोड़े आ ही जाते हैं। इन कीड़ों को बाहर निकालना बहुत जरूरी हो जाता है। वॉश बेसिन ड्रेन के पास से कीड़ों को आप कैसे भगा सकती हैं? आइए जानते हैं। 
Updated:- 2023-08-15, 11:00 IST
image

मानसून शुरू होते ही कीड़े-मकोड़ों का आतंक बढ़ जाता है। किचन सिंक से लेकर वॉश बेसिन ड्रेन तक, कीड़े-मकोड़े हर तरफ नजर आने लगते हैं। अगर घर में वॉश बेसिन ड्रेन के पास आप हर रोज सफाई करती हैं, लेकिन फिर भी बार-बार कीड़े-मकोड़े आपको नजर आते हैं तो आप बस इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। 

1)वॉश बेसिन ड्रेन के पास से कीड़े-मकोड़ों से छुटकारा पाने के लिए ब्लीच का उपयोग करें 

घरेलू ब्लीच का उपयोग करके आप बहुत आसानी से छोटे कीड़े और मकोड़ों से छुटकारा पा सकती हैं। घरेलू ब्लीच कीड़े-मकोड़ों के लार्वा को मार देता है। इसे डालने से पहले गर्म पानी से एक बार वॉश बेसिन ड्रेन को साफ करें। इसके बाद इसमें ब्लीच के छोटे दो कप डालें।(वॉश बेसिन पर लगे जंग से लेकर हार्ड वाटर तक के दाग कैसे हटाएं?)

ऐसा करने से कीड़े-मकोड़े कुछ ही मिनटों में मर जाएंगे और वॉश बेसिन ड्रेन को फिर आप पानी से साफ कर लें। ध्यान रखें कि जब आप ब्लीच का यूज करें तो आपको हाथों में ग्लव्स जरूर पहनने चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- मौसमी कीड़े-मकोड़े से हैं परेशान, तो भगाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

2)नीम की पत्तियों से वॉश बेसिन ड्रेन के पास आने वाले कीड़े-मकोड़े से छुटकारा पाएं 

वॉश बेसिन ड्रेन के पास अगर आप नीम की पत्तियों का तेल यूज करेंगी या फिर नीम की पत्तियों का पाउडर डालेंगी तो एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण छोटे-मोटे कीड़े वॉश बेसिन ड्रेन के पास से दूर हो जाएंगे। इसके लिए आपको एक बड़े बाउल में पानी लेकर उसमें एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालना होगा और फिर उसमें नीम के तेल की पांच से दस बूंदे डालनी होंगी। (10 रुपए में ऐसे चमकाएं अपना वॉश बेसिन)

इसके बाद इस पानी को सही से मिक्स कर लें और फिर इसे स्प्रे बॉटल में कर लीजिए। इसके बाद वॉश बेसिन ड्रेन के पास इसे स्प्रे कर दें। इससे कीड़े मर जाएंगे और दोबारा वॉश बेसिन ड्रेन के पास नजर नहीं आएंगे। 

 इसे भी पढ़ें- बरसात के मौसम में घर में नहीं आएंगे कीड़े, बस करें ये काम

3)वॉश बेसिन ड्रेन को रगड़कर साफ करें 

how to get rid of wash basin drain insects

अगर आप वॉश बेसिन को बहुत कम साफ नहीं रखती हैं, तो इस कारण से भी कीड़े-मकोड़े बहुत अधिक पनपने लगते हैं। अगर कीड़े-मकोड़ों के अलावा मच्छर या फिर कॉकरोच भी वॉश बेसिन के पास से निकलते हैं, तो आपको कॉफी को छोड़े से पानी में करके बेसिन के पास डालना होगा। कॉफी में अरोमा होता है जो कीड़ों को भगाने में काफी सहायक होता है। 

इन टिप्स की मदद से आप वॉश बेसिन ड्रेन के पास से कीड़े-मकोड़ों दूर कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।