दीया और धूपबत्ती के धुएं से मार्बल का मंदिर हो गया है काला, इस सब्जी से करें साफ

यदि आपके घर में भी मार्बल का मंदिर है और वो दीया और धूपबत्ती के धुएं से काला पड़ गया है, तो आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसको आप ट्राई करके अपना मंदिर एकदम नए जैसा चमका सकती हैं।
Updated:- 2025-02-01, 18:30 IST
remove soot from marble

हर घर में एक भगवान का मंदिर होता ही है। जिसमें सुबह और संध्या के समय पूजा-पाठ होता है। वहीं मंदिर कई प्रकार की धातुओं के बने होते हैं। कुछ मंदिर लकड़ी के तो कुछ मार्बल के भी होते हैं। संगमरमर से बने सफेद चमचमाते हुए मंदिर देखने में काफी सुंदर लगते हैं। घर में रखे हुए ये शोभा बढ़ा देते हैं, लेकिन जब यह दीया और धूपबत्ती की वजह से काले पड़ने लगते हैं, तो बहुत खराब लगते हैं।

अक्सर घरों में पूजा के दौरान दीपक और धूपबत्ती, अगरबत्ती आदि जलाई जाती है। इनसे निकलने वाले धुएं की वजह से मार्बल काला पड़ जाता है, जो कि देखने में बहुत भद्दा लगता है। यह समस्या बहुत आम है, जो कि अधिकतर घरों में देखने को मिलती है। काले पड़ चुके मंदिर को साफ करने के लिए मार्केट से महंगे क्लीनर खोजते हैं। कभी-कभी इन काले दागों पर क्लीनर भी बेअसर हो जाते हैं। यदि आपके घर में रखा मार्बल का मंदिर काला हो गया है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से अपने मंदिर को चमका सकती हैं। आइए जानें तरीका।

टमाटर के पल्प से करें साफ

tomato pulp

सब्जी बनाने में इस्तेमाल होने वाले टमाटर के पल्प से आप मार्बल के मंदिर को भी साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में टमाटर को पीसकर या उसका गूदा निकाल लेना है। इसके बाद आप उसमें लिक्विड सोडा, शैंपू और नींबू की कुछ बूंदें डालकर मिक्स कर लेना है। अब आप इस मिश्रण को या तो किसी स्प्रे बोतल में भर लें या फिर बर्तन साफ करने वाला स्क्रबर लेकर उसको डिप करें और काले धब्बों पर लगाएं। इसके बाद टूथ ब्रश की मदद से उस जगह को रगड़ें फिर इसको एक गीला कपड़ा लेकर पोंछ दें। आप देखेंगे बहुत हद तक आपके दाग साफ हो चुके होंगे।

ये भी पढ़ें: इस 1 चीज से लकड़ी का मंदिर हो जाएगा एकदम साफ, फॉलो करें ये टिप्स

 

marble mandir

इसके अलावा आप टमाटर के पेस्ट में बेकिंग सोड़ा और लिक्विड डिश वॉश को डालकर मिक्स करें। अब किसी स्पॉन्ज या लोहे के स्क्रबर की मदद से धुएं के काले दागों को साफ करें।

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी मार्बल फ्लोर साफ करने में होती है दिक्कत, तो फॉलो करें ये पांच आसान हैक्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।