टीना से लेकर सौंदर्या तक, बिग बॉस में इन हसीनाओं ने दिखाया अपना स्टाइल गेम

बिग बॉस 16 में एक नहीं बल्कि कई हसीनाओं ने एंट्री ली है। सभी एक्ट्रेसेस फैशन सेंस के मामले में एक-दूसरे को टक्कर देती हैं। 
Updated:- 2023-01-12, 13:16 IST
image

बिग बॉस 16 3 के बजाय 4 महीने के लिए कर दिया गया है। इसका सीधा मतलब है कि शो को इस बार जमकर टीआरपी मिल रही है। शो को हिट तो होना ही था क्योंकि इस बार मेकर्स दर्शकों के लिए काफी कुछ नया लेकर आए हैं।

इस शो में इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस भी हिस्सा लेती हैं। इस बार बिग बॉस में टीवी जगत की कई हसीनाएं जैसे टीना, प्रियंका और निमृत कौर ने एंट्री ली है। यह बात हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि शो केवल लड़ाई-झगड़े का नहीं है बल्कि यहां आपको एक्सट्रा भी बहुत कुछ करना पड़ता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेसेस का टीवी पर स्टाइलिश दिखना भी जरूरी होता है। इसी तरह बिग बॉस के घर में भी कुछ हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा है। चलिए एक नजर डालते हैं इस सीजन की सबसे स्टाइलिश कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पर।

सौंदर्या शर्मा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Soundarya Sharma (@iamsoundaryasharma)

बिग बॉस 16 में सौंदर्या शर्मा ने हिस्सा लिया है। वह बड़े पर्दे पर काम कर चुकी हैं। पहले दिन से ही उन्होंने अपने स्टाइल और पर्सनैलिटी का जादू चलाया हुआ है। यही कारण है कि वह शो में 3 महीने तक टिकी हुई हैं। 

उनके डिंपल के दीवाने हम सभी हैं। सौंदर्या का नाम उन पर खूब जंचता है। वह असल मायनों में बेहद सुंदर हैं। बिग बॉस 16 में अगर आप उनके लुक्स पर नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि वह इस सीजन की सबसे स्टाइलिश कंटेस्टेंट हैं। खासतौर पर जब वह साड़ी पहनती हैं तो उनका लुक देखने लायक होता है। सौंदर्या इतनी खूबसूरत हैं कि उन्हें कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टीना दत्ता

know about tina dutta
टीना दत्ता इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। आखिरकार वह बिग बॉस के सीजन में आ ही गईं। टीना का गेम काफी अच्छा है, इसलिए वह शो में अभी तक टिकी हुई हैं। फीमेल कंटेस्टेंट्स में टीना भी काफी स्टाइलिश हैं। टीना ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट्स में ही नजर आती हैं। उनके लुक्स में चार चांद लगाने का काम मेकअप और हेयर स्टाइल करते हैं। टीना दत्ता के ज्वेलरी कलेक्शन भी काफी अच्छा। 

 इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 16: उतरन सीरियल में 'इच्छा' बनी Tina Datta असल जिंदगी में हैं ऐसी

प्रियंका चाहर चौधरी

who is priyanka choudhary
बिग बॉस 16 की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक हैं प्रियंका चौधरी। शो में उन्होंने अपने दोस्त अंकित गुप्ता के साथ कदम रखा था। जनता को दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी थी, लेकिन महीने बाद अंकित घर से बेघर हो गए।
पहले दिन से ही प्रियंका ने घर में अपनी आवाज बुंलद की हुई है। केवल गेम ही नहीं प्रियंका का फैशन सेंस भी कमाल का है। दिन-प्रतिदिन वह अपने लुक्स को और निखार रही हैं। प्रिंयका के कैजुअल आउटफिट्स बेहद अच्छे हैं। 

 इसे भी पढ़ें: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी के बारे में जानें दिलचस्प बातें

निमृत कौर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nimrit Kaur Ahluwalia (@nimritahluwalia)

निमृत कौर उर्फ छोटी सरदारनी ने भी इस साल बिग बॉस के शो में एंट्री ली है। हालांकि, शो में उनके पैर कई बार लड़खड़ाए जरूर हैं लेकिन बात जब फैशन की आती है तो उन्हें कोई पीछे नहीं छोड़ सकता है। निमृत एथनिक आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत लगती हैं। वह किसी भी कपड़ों को अअच्छे से स्टाइल करना जानती हैं। 


उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।