herzindagi
how to keep kitchen vastu up to date

वास्तु के अनुसार इन चीजों को भूलकर भी ना रखें किचन में, होगी परेशानी

ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें वास्तु के अनुसार किचन में रखना सही नहीं माना जाता है। जानिए इस लेख में। 
Editorial
Updated:- 2022-01-25, 12:51 IST

किचन घर का एक ऐसा स्पेस है, जो महज खाना बनाने से ही नहीं जुड़ा है। बल्कि इसका संबंध हमारे स्वास्थ्य व खुशहाली से भी है। इसलिए किचन की पूरी तरह से केयर करना बेहद आवश्यक है। आमतौर पर, यह देखने में आता है कि महिलाएं किचन की साफ-सफाई का तो पूरा ध्यान रखती हैं, लेकिन किचन की ड्रॉअर से लेकर फ्रिज के ऊपर वह कई चीजों को ऐसे ही रख देती हैं। लेकिन इस तरह किचन में कुछ भी रखना सही नहीं माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप किचन में जो भी रखती हैं, उसका असर किसी ना किसी रूप में आपके जीवन पर अवश्य पड़ता है। इसलिए यह आवश्यक है कि आप अनावश्यक वस्तुओं को अपनी किचन में जगह ना दें। इसके अलावा, वास्तु शास्त्र में कई चीजों को किचन में ना रखने की सलाह दी जाती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तु शास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी किचन में नहीं रखना चाहिए-

ना बनाएं पूजा स्थान

कुछ लोग अपनी किचन में पूजा स्थान बना देते हैं, लेकिन आपको कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, किचन में हम लहसुन-प्याज का छौंका लगाते हैं। इसके अलावा, किचन में तरह-तरह के खाने की स्मेल व धुंआ आदि होता है और पूजा स्थान में इन सभी चीजों को नहीं होना चाहिए। इसलिए हमेशा अपने घर में पूजा के लिए एक अलग से स्थान बनाएं।

kitchen vastu quote

इसे जरूर पढ़ें- फर्नीचर से जुड़े इन वास्तु टिप्स को फॉलो करने से घर में रहेगी सुख-शांति और समृद्धि

टूटे फूटे व ना इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन

कई बार किचन में ऐसे कई बर्तन होते हैं, जो कहीं से क्रैक होते हैं या फिर हल्के डैमेज होते हैं। इन्हें कभी भी किचन में नहीं रखना चाहिए। आप या तो इन्हें बाहर कर दें और अगर आप इन्हें इस्तेमाल करना चाहती हैं तो पहले इन्हें ठीक करवाएं और फिर उसके बाद ही इन्हें इस्तेमाल करें। इसी तरह, किचन में हम ऐसे कई बड़े-बड़े साइज के बर्तन भी रखते हैं, जिन्हें अमूमन यूज नहीं किया जाता। ऐसे बर्तनों को किचन से निकालकर स्टोर रूम में रखा जा सकता है।

यह विडियो भी देखें

kitchen cupboard vastu

ना रखें दवाईयां

कुछ लोग अपनी दवाईयों को भी किचन में रख देते हैं। लेकिन आपको वास्तव में ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि किचन में दवाईयां रखने से वह धीरे-धीरे हमारे भोजन का हिस्सा बनने लग जाते हैं और फिर इससे निजात पाना काफी मुश्किल हो जाता है। वैसे भी अधिकतर दवाईयों को एक खास टेंपरेचर पर रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन किचन में अक्सर तापमान काफी बढ़ जाता है, क्योंकि वहां पर पहले से ही अग्नि तत्व होता है। इसलिए कोशिश करें कि आप दवाईयों को अलग से किसी स्थान में रखें।

kitchen medicine vastu

इसे जरूर पढ़ें- ऐसा होगा रसोई का वास्तु तो आपके घर आएंगी सारी खुशियां

चूहे पकड़ने का पिंजरा

कई बार ऐसा होता है कि घर में चूहे हो जाते हैं और लोग उन्हें पकड़ने के लिए पिंजरा लगाते हैं। लेकिन इसे भी किचन में नहीं रखना चाहिए। जब पिंजरे में चूहा आएगा तो हो सकता है कि वह मर जाए या वह गंदगी करेगा और इससे किचन में स्मेल होगी। बेहतर होगा कि आप किचन से बाहर स्टोर या आंगन में चूहेदान को रख सकती हैं। साथ ही इन्हें पकड़ने के बाद मारे नहीं, बल्कि उसे बाहर कहीं दूर छोड़ आएं।

अलग हो जूते-चप्पल

कुछ लोग एक ही चप्पल को घर के अंदर में किचन व बाहर इस्तेमाल करते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कोशिश करें कि आप किचन के लिए एक अलग से फुटवियर का इस्तेमाल करें और इसे किचन से बाहर कहीं और इस्तेमाल ना करें। पुराने समय में, महिलाएं किचन के लिए खड़ाव यूज करती थीं। हालांकि, आज के समय में आप किचन के लिए एक अलग फुटवियर को यूज करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik, homify

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।