Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

एयरपोर्ट पर मिलने वाली बोर्डिंग पास से जुड़ी इन बातों को जानें

अगर आप भी फ्लाइट में सफर करने जा रहे हैं तो बोर्डिंग पास से जुड़ी कुछ खास बातें जान लें।   
Updated:- 2023-08-07, 11:22 IST
image

फ्लाइट में यात्रा करने का अनुभव एकदम अलग होता है। जब कोई पहली बार प्लेन में बैठता है तो उसे बहुत कुछ नया जानने को मिलता है। हालांकि आज के समय में ज्यादातर लोग फ्लाइट से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। फ्लाइट में यात्रा करते समय आपको बोर्डिंग पास दी जाती है। इसकी मदद से आप आसानी से अपने यात्रा को और भी आसान बना सकती हैं। चलिए जानते है बोर्डिंग पास से जुड़ी कुछ खास बातें।

बोर्डिंग पास क्या होता है

बोर्डिंग पास आमतौर पर हवाई अड्डे पर चेक-इन के दौरान जारी किया जाता है। आप चाहें तो खुद से भी अपने बोर्डिंग पास को प्रिंट कर सकते हैं। सभी एयरपोर्ट पर मशीन लगी होती हैं जहां सेल्फ चेक-इन का विकल्प आपको मिल जाएगा। इतना ही नहीं, आप चाहे तो फ्लाइट के 48 घंटे पहले आप ऑनलाइन फोन से ही चेक-इन कर सकते हैं।

बोर्डिंग पास के फायदे

What are important details on boarding pass

बोर्डिंग पास के जरिए आपको कई होटल में ऑफर मिल सकता है। ऐसे में आपको बोर्डिंग पास को नहीं फेकना चाहिए। खासकर आप अंतर्राष्ट्रीय यात्रा कर रही हैं तो आपको अपने बोर्डिंग पास को संभालकर रखना चाहिए। (रोड के जरिए इन 5 देशों में जा सकते हैं भारतीय)

बोर्डिंग पास के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

बोर्डिंग पास होना काफी ज्यादा जरूरी है। कई लोग फोन में बोर्डिंग पास रखते हैं। अगर आपको फोन गुम हो गया या फिर चोरी हो जाएं तो आप मुसीबत में फंस सकती हैं। बोर्डिंग पास का प्रिंट रखना इसलिए भी जरूरी होता है। बोर्डिंग पास के बिना आपको फ्लाइट में एंट्री नहीं मिलेगी।

इसें भी पढ़ें: पहली बार हवाई यात्रा करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

एयरपोर्ट पर बिल्कुल भी न फेंके बोर्डिंग पास

Boarding pass

यात्रा के बाद कई लोग एयरपोर्ट में ही अपना बोर्डिंग पास फेंक देते हैं। बोर्डिंग पास पर कई सारी जरूरी जानकारी होती है। ऐसे में आपको बोर्डिंग पास कभी भी नहीं फेंकना चाहिए। अगर आपको फेकना भी है तो आप उसे सीधा डस्टबिन में डालें। 

इसें भी पढ़ें: क्या फ्लाइट में ले जा सकते हैं भगवान की मूर्तियां?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।