Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

क्रेडिट कार्ड के लिए करने जा रही हैं अप्लाई तो पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें

बैंक ग्राहकों के पास क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कई बार कॉल करते हैं, लेकिन क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने से पहले आपको बैंक से क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।   
Updated:- 2023-10-09, 15:42 IST
image

क्रेडिट कार्ड का यूज कई चीजों के लिए करते हैं फिर चाहे वह महंगा फोन खरीदना हो या फिर शॉपिंग करनी हो। अक्सर क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बैंक, ग्राहकों के पास फोन कॉल करते हैं। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड बनवाने की सोच रही हैं तो उससे पहले आपको कुछ चीजों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि बाद में आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

क्रेडिट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें 

things to know before applying for a credit card

बैंक एग्जीक्यूटिव से बात करके यह पता करें कि क्रेडिट कार्ड पर आपको ऑफर कौन-कौन से मिलेंगे। इसके अलावा आपको क्रेडिट कार्ड की लिमिट और एक्सपेंस से जुड़े हुए सवालों को भी करना चाहिए। ध्यान रखें कि अगर आपको कार्ड चाहिए तो इसमें जल्दबाजी न करें और सिर्फ ऑफर्स को सुनकर ही कार्ड के अप्लाई नहीं करना चाहिए। कभी-कभी कुछ कार्ड पर सालाना चार्ज में छूट दी जाती है। अगर यह छूट लाइफटाइम है तो कार्ड लेने के पहले यह जानकारी बैंक अधिकारियों से बात करके डबल चेक कर लें। 

 इसे भी पढ़ें: जानिए आखिर क्यों डेबिट कार्ड से बेहतर है क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल

पेनाल्टी के बारे में जानकारी रखें 

फाइनेंस एक्सपर्ट भानु पाठक के अनुसार, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करती हैं तो लगने वाले जुर्माने और चार्ज पर को सही तरह से समझने का प्रयास करें। आपको बता दें कि एटीएम से पैसे निकालने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इस पर भारी ब्याज देना पड़ सकता है। साथ ही अगर लि‍मि‍ट से ज्यादा खर्च करते हैं तो इस पर भी भारी चार्ज लगता है और विदेश में अगर कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो विदेशी मुद्रा शुल्क चार्ज लगाया जाता है। इन सभी पेनल्टी और चार्ज के बारे में आपको सही से जानकारी होनी चाहिए। 

 इसे जरूर पढ़ें- इन 5 जगह पर क्रेडिट कार्ड से करें भुगतान, होगा फायदा

क्रेडिट कार्ड के लिए इस अकाउंट से आवेदन करें

क्रेडिट कार्ड लेने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि उस बैंक में आवेदन करें है जहां आपने अपना सैलरी अकाउंट खुलवाया है। अगर उस बैंक में आपका सैलरी अकाउंट है तो इसका मतलब उस बैंक और आपकी कंपनी के बीच कॉर्पोरेट रिलेशनशिप है। ऐसे में आपको बैंक एक बेसिक से मीडियम स्तर के क्रेडिट कार्ड दे सकता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।