ऑनलाइन सेल से फोन खरीदते वक्त ना करें ये भूल, रखें इन बातों का ध्यान

Online Sale 2023: ऑनलाइन सेल से सामान खरीदते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखें। आइए जानते हैं सेल से फोन खरीदते वक्त कौनसी बातों का ख्याल रखना है।   
Updated:- 2023-10-16, 17:32 IST
image

Online Sale 2023: ऑनलाइन सेल की शुरुआत हो चुकी है। दिवाली पर लगने वाली ऑनलाइन सेल का मुख्य रूप से लोग फोन जैसे आइटम खरीदने के लिए इंतजार करते हैं। अगर आप भी इस साल दिवाली सेल से फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ख्याल रखें। ऐसा ना करने पर आप गलत प्रोडक्ट को चुन सकते हैं, जिससे आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। 

ऑनलाइन सेल से फोन कैसे चुने? 

Online Sale  how to choose mobile

ऑनलाइन सेल से फोन चुनते वक्त आपको फोन के फीचर्स के ध्यान में जरूर रखना है। साथ ही फोन के स्पेस का भी ख्याल रखें। ऐसा ना करने पर एक समय के बाद आपका फोन हैंग हो सकता है। 

इसे भी पढ़ेंः फेस्टिव सीजन में करें ऑनलाइन शॉपिंग और बचाएं हजारों रुपये

फोन एक्सचेंज हो सकता है या नहीं 

बहुत बार सेल पर अच्छा ऑफर तो मिल रहा होता है, लेकिन उसे हम किसी भी कीमत पर रिटर्न नहीं कर पाते हैं। ऐसा ना करने पर अगर आपका फोन कुछ दिनों में खराब हुआ, तो भी आप चाहकर उसे एक्सचेंज नहीं करवा सकते हैं। 

फोन नया है या नहीं 

ऑनलाइन सेल में मिलने वाला सामान के डिस्क्रिप्शन में बहुत सारी बातें बताई जाती हैं। बहुत बार कुछ समय के लिए इस्तेमाल हुए फोन को ठीक करके भी दोबारा सेल किया जाता है। ऐसा कोई भी फोन ऑनलाइन सेल से लेने से बचें।

फोन की कीमत करें चेक 

diwali sale mobile shopping

इन सभी टिप्स के साथ-साथ आपको ऑनलाइन सेल से सामान खरीदने से पहले फोन की कीमत को भी अलग-अलग वेबसाइट पर चेक करना है। इसके बाद आपको जिस भी वेबसाइट पर फोन बेस्ट कीमत में मिले उसे खरीदें। 

इसे भी पढ़ेंः Diwali Shopping: 5 रुपये के दीए और 20 की लाइट, दिवाली में इन जगहों से करें शॉपिंग

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।