इन 5 वजहों से आपका फोन होता है हैंग

अगर आपका भी फोन काफी अधिक हैंग होता है नया फोन खरीदने से पहले इन आसान हैक्स को जान लें।  
Updated:- 2023-05-08, 17:58 IST
image

आजकल फोन हमारे लाइफ का एक खास हिस्सा बन गया है। फोन के बिना कोई भी काम करना काफी अधिक मुश्किल हो गया है। ऐसे में परेशान होने की जगह आप इसका समाधान भी निकाल सकती हैं। खासकर एंड्राइड फोन काफी अधिक हैंग होता है। अगर आप भी अपने फोन के हैंग होने से परेशान हैं तो आज का यह लेख पूरा पढ़ें।

क्यों होता है फोन हैंग

बता दें कि जब फोन में मौजूद रैम पूरी भर जाती है इसके कारण फोन काफी अधिक हैंग होता है। अगर आप फोन में हैंग इशू को दूर करना चाहते हैं तो फोन से ऐसे बेकार के ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं। ऐसे में आपका फोन हैंग नहीं होगा।

Cache Files करें क्लियर

 reasons why phone hangs

अगर आप अपने फोन में मौजूद Cache Files को क्लियर नहीं करती हैं तो इसे क्लियर करना शुरु कर दें। अगर आपने लंबे समय तक इस फाइल को क्लियर नहीं करती हैं तो इस स्थिति में भी फोन हैंग होने लगते हैं।

ज्यादा ऐप ना करें डाउनलोड

कई बार हम बेफालतू के ऐप डाउनलोड कर लेते हैं। उन ऐप का हमें जरूरत ही नहीं होता है। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो अभी ही उन ऐप को डिलीट करें जिनका आप इस्तेमाल नहीं करती हैं। इसके कारण ही आपका फोन हैंग होता है।

इसे भी पढ़ें : जानें स्मार्टफोन के वो हिडन फीचर्स जो आपके काम को कर सकते हैं आसान

अपडेट

कई लोग लंबे समय तक फोन को अपडेट नहीं करते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो बता दें कि इसके कारण भी आपका फोन हैंग हो सकता है। मोबाइल कंपनियां समय-समय पर अपडेट जारी करती रहती हैं। इस स्थिति में आपको अपना फोन अपडेट करते रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : आपका स्मार्टफोन क्रैश हो उससे पहले ऐसे बनाएं बैकअप प्लान

रीस्टार्ट 

कई बार फोन को हम लंबे समय से ना तो ऑफ करते हैं और ना ही रीस्टार्ट करते है। अगर आप भी यह भूल कर रही हैं तो बता दें कि इससे आपको फोन स्लो हो सकता है। वहीं अगर आपको फोन हैंग होता है तो इस स्थिति में आपका फोन खराब भी हो सकता है। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।