विदेश में है घर तो सुख समृद्धि के लिए बेडरूम में रखें ये चीजें

वास्तु हमारे आस-पास के पांच तत्वों-पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि और आकाश के बीच संतुलन बनाने में हमारी मदद करता है। जिस प्रकार घर की हर एक वस्तु और स्थान के लिए अलग वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है उसी प्रकार वास्तुशास्त्र बेडरूम के लिए भी कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने की सलाह देता है।
हम एक शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण बेडरूम बनाने के लिए कुछ विशेष वास्तु सिद्धांतों का पालन करते हैं रिश्तों के बीच बंधन मजबूत रहता है। अगर आप अपने देश से बाहर विदेश में रहती हैं तब भी आपको वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए जिससे आपके रिश्ते भी मजबूत हों और साथ ही घर का वातावरण भी सकारात्मक बना रहे।
आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि आपको विदेश में रहते हुए बेडरूम में ऐसी कौन सी चीजें रखनी चाहिए जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे।
शादी की तस्वीर लगाएं

वास्तु के अनुसार बेडरूम में फोटो लगाना कमरे को सुंदर बनाने और उसे जीवंत बनाने का अच्छा तरीका है। यदि आप रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाए रखना चाहती हैं तो आप बेडरूम में अपनी शादी की कोई तस्वीर लगाएं।
आप चाहे विदेश में हों तब भी घर के बेडरूम में ऐसी तस्वीरें घर के माहौल को शुभ बनाती हैं और पति-पत्नी के बीच के रिश्तों को मजबूत करती हैं। आप बेडरूम में किसी प्राकृतिक दृश्य की तस्वीर जैसे उगते हुए सूरज की तस्वीर भी लगा सकती हैं, इससे मानसिक शांति मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: घर की सुख समृद्धि के लिए ध्यान रखें बेडरूम के ये 20 वास्तु टिप्स
बेडरूम साफ और अव्यवस्था मुक्त रखें
आप देश में हों या विदेश में आपको बेडरूम को अव्यवस्था मुक्त रखना चाहिए। बेडरूम को ताजे फूलों से सजाएं क्योंकि उनकी खुशबू बेडरूम में सकारात्मकता लाती है। आप बेडरूम में एरोमा कैंडल्स भी लगा सकती हैं जो रिश्तों में प्रेम भाव बढ़ाने में मदद करती हैं। बेडरूम में हमेशा आपको मध्यम रोशनी रखनी चाहिए जिससे मन प्रसन्न रहता है।
बेडरूम में इंडोर प्लांट्स रखें

बेडरूम का माहौल सकारात्मक बनाए रखने के लिए आप कुछ इंडोर प्लांट्स रखें। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और मानसिक शांति मिलती है। अगर आप विदेश में भी हैं तब भी बेडरूम के अंदर कुछ वास्तु से जुड़े पौधे रख सकती हैं।
ये आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं और रिश्तों की मजबूत बनाते हैं। बेडरूम में आपको लिली का पौधा और लैवेंडर का पौधा रखने की सलाह दी जाती है। लिली का पौधा खुशी, शांति और सद्भाव का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा माना जाता है कि लिली अच्छी किस्मत लाती है और बुरे सपने दूर रखती है। वहीं लैवेंडर अपनी शांत खुशबू के लिए जाना जाता है, जिसे आंतरिक शांति को बढ़ावा देने अच्छा स्रोत कहा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर के बेडरूम में रखें ये 5 पौधे, पति-पत्नी में नहीं होगी अनबन
बेड को कमरे के बीच में रखें
बेड को बेडरूम के बीच में रखें ताकि उसके चारों ओर पर्याप्त ऊर्जा का प्रवाह हो सके। ड्रेसिंग टेबल (ड्रेसिंग टेबल के लिए वास्तु टिप्स)का शीशा बेड के ठीक सामने नहीं होना चाहिए। आपको बेडरूम में टीवी रखने से बचना चाहिए क्योंकि इससे नींद में बाधा आ सकती है। इसके साथ ही आपको बेडरूम में एक्वेरियम रखने से भी बचना चाहिए।
यदि आप विदेश में बेडरूम में वास्तु के कुछ नियमों का पालन करती हैं तो रिश्तों में सामंजस्य बना रहता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।