लक्ष्मी जी को मनाना है तो धनतेरस में भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

सभी लोग धनतेरस के आने का बहुत इंतजार करते हैं, क्योंकि इसके आने से दिवाली के त्योहार का भी शुभारंभ हो जाता है। इस बार धनतेरस 2 नवंबर को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है और उसी दिन से पांच दिवसीय दिवाली की शुरुआत होती है।
दिवाली की तैयारी में जहां एक ओर लोग कपड़े खरीदते हैं, वहीं धनतेरस के दिन बर्तन और आभूषणों की खरीदारी करने की प्रथा है। धनतेरस को विशेष रूप से शुभ खरीदारी द्वारा चिह्नित किया जाता है जिसमें लोग ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करते हैं। हालांकि इस दिन ऐसी कुछ चीजें होती हैं, जिन्हें खरीदने से हमें बचना चाहिए।
घर की सुख शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए धनतेरस के दिन हमें कुछ चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। तो चलिए जानें वो कौन-सी हैं-
तेल और घी न खरीदें

दीये बिना तेल और घी के तो जलाए नहीं सकते हैं, इसलिए तेल का होना बहुत जरूरी है। धनतेरस के दिन हमें कई सारी चीजें जो नहीं खरीदनी चाहिए, उनमें से एक तेल और घी है। धनतेरस के दिन तेल, रिफाइंड, घी आदि तैलीय चीजों को खरीदने से अच्छा है कि आप इसे कुछ दिन पहले ही खरीद लें, क्योंकि धनतेरस पर इन्हें खरीदने से गलत प्रभाव पड़ता है।
कुछ भी काला न खरीदें

इस दिन काले कपड़े, काले जूते, काले ज्वेल्स या अन्य किसी भी तरह का ऐसा सामान जो काला है धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि काला दुर्भाग्य का प्रतीक होता है और चूंकि धनतेरस या दिवाली खुशियों का त्योहार है। ऐसे में दुर्भाग्य के प्रतीक काले रंग की चीजों को को शुभ दिन के मौके पर खरीदने और पहनने से बचना चाहिए।
कांच के बर्तन न खरीदें

धनतेरस के दिन लोग बर्तन खरीदने के लिए जाते हैं, लेकिन उन्हें कौन-से बर्तन खरीदने चाहिए। कुछ लोग इस दिन स्टील और लोहे के बर्तन के साथ-साथ कांच के बर्तन भी खरीद लेते हैं, लेकिन आपको बता दें इन बर्तनों को अशुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन कांच या फिर कांच की बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि कांच का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है और राहु को नीचे ग्रह का माना जाता है। इस शुभ दिन पर अपने ग्रह-नक्षत्रों को सही रखने के लिए कांच के बर्तन या अन्य चीजें न खरीदें।
इसे भी पढ़ें :धनतेरस में जरूर खरीदें ये 5 शुभ चीजें
प्लास्टिक का सामान और धारदार चीजें न खरीदें

धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं और प्लास्टिक से बनी चीजें खरीदने से बचें। इस दिन चाकू, कैंची, पिन, सूई या कोई धारदार सामान खरीदने से सख्त परहेज करना चाहिए। ये चीजें आपको बरकत नहीं देती हैं, इसलिए धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। अगर आपको ये चीजें खरीदनी हैं, तो इन्हें धनतेरस से कुछ दिन पहले या कुछ दिनों बाद ही खरीदना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :धनतेरस पर किस धातु के बर्तन खरीदने से मिलता है क्या फल, पंडित जी से जानें
कार या हैवी एप्लाइंस न खरीदें

धनतेरस वाहन, भारी उपकरण और उपहार जैसी चीजें खरीदने के लिए एक शुभ दिन है। हालांकि, घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए एक दिन पहले भुगतान करना बेहतर है। ऐसा माना जाता है कि ऐसी चीजें खरीदने के लिए धनतेरस पर भुगतान नहीं करना चाहिए, क्योंकि धनतेरस के दिन पैसा घर में ही रखना चाहिए, इसे किसी को भी देना नहीं चाहिए।
इन सभी वस्तुओं की खरीदारी करने से आपके घर की सुख-शांति में बाधा उत्पन्न हो सकती है, इसलिए खरीदारी करते समय ये बातें ध्यान में रखें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।