Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:25 AM IST

इन इंस्पायरिंग फिल्मों ने महिलाओं को दिया जीने का नया नजरिया

महिलाओं को नए किरदारों में पेश करने वाली इन फिल्मों ने स्टीरियोटाइप्स को चैलेंज करते हुए उन्हें नई तरह से जिंदगी जीने का नजरिया दिया। इन फिल्मों को देखकर आप काफी मोटिवेटेड फील करेंगी।  
Updated:- 2018-09-06, 18:29 IST
image

अगर आज काम करने को दिल नहीं कर रहा, मन दुखी है, उदास है या फिर , अगर आपके मन में ऐसी ही फीलिंग्स आ रही हैं तो आपको टेंशन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अगर आप इस टाइम विशेष रूप से महिलाओं को इंस्पायर करने वाली मोटिवेशनल फिल्में देखें, तो आपकी सुस्ती आलस और थकान मिट जाएगी। और आप फिर से पूरी एनर्जी के साथ अपने काम पर लग जाएंगी। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में, जिसमें महिलाओं को काफी स्ट्रॉन्ग तरीके से पेश किया गया है। ये फिल्में महिलाओं को परंपरागत और रूटीन किरदारों से हटकर नए रूप में पेश करती हैं-

क्वीन की तरह बनिए इंडिपेंडेंट

inspiring movies queen INSIDE

महिलाओं की जिंदगी में शादी को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है। महिलाएं अपने अस्तित्व के बारे में क्या सोचती हैं, लाइफ को लेकर उनका नजरिया क्या है, वे आगे क्या करना चाहती हैं, इस बारे में बात करने वालों की संख्या अभी भी कम ही है। यह फिल्म महिलाओं को रियल लाइफ में क्वीन बनने का संदेश देती है। यह फिल्म महिलाओं को स्ट्रॉन्ग, अपने फैसले खुद लेने वाली और अपनी राह पर मजबूती से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। 

चुनौतियां स्वीकार करना सिखाती है चक दे 

inspiring movies chak de INSIDE

स्पोर्ट्स पर आधारित शाहरुख खान की यह फिल्म महिलाओं को बहुत मनोरंजक तरीके से प्रेरित करती है। यह फिल्म दर्शाती है कि महिलाओं को पुरुषों से कमतर समझने वाली सोच को किस तरह से बदला जा सकता है। इस फिल्म में दिखाया गया कि देश के अलग-अलग राज्य से आई महिलाएं देश के लिए किस तरह देश के लिए एकजुट होकर खेलती हैं। यह फिल्म एक तरह से यह दिखाती है कि आप चाहें किसी भी राज्य से ताल्लुक रखती हैं, आप देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।

अकेली हैं तो 'अर्थ' होने पर जिंदगी तलाने के मायने सीखिए 

inspiring movies arth INSIDE

महिलाएं अपनी जिंदगी में कई तरह की तकलीफें झेलती हैं और हर महिला इतनी मजबूत नहीं होती कि वह अपनी पर्सनल लाइफ में आने वाली समस्याओं को सहज तरीके से झेल ले। इस मायने में यह फिल्म अनूठी है। इसमें शबाना आजमी के किरदार पूजा को एक्सेप्शनली स्ट्रॉन्ग दिखाया गया है। पूजा को उसका पति दूसरी महिला के लिए छोड़ देता है। पूजा अकेली पड़ने के बावजूद हार नहीं मानती। वह अपनी पहचान बनाने और अपनी मंजिल तलाशने की राह पर आगे बढ़ जाती है। 

हाईवे देखकर महसूस कीजिए अपनी जिंदगी के बदलाव

inspiring movies highway INSIDE

इस फिल्म में आलिया भट्ट ने वीरा का किरदार निभाया है। वीरा एक यंग महिला है, जिसकी जल्द शादी होने वाली है, लेकिन शादी से ऐन पहले उसका अपहरण कर लिया जाता है। वह एक बड़े उद्योगपति की बेटी है और उसे अपहरण करने वाला गैंग भी दबाव में दिखाई देता है। कैद में रहने के दौरान वीरा का मन बदलने लगता है। उसे सूरज का उगना और डूबना महसूस होता है। वीरा अब वापस अपनी दुनिया में नहीं जाना चाहती, वह उस दुनिया में भी नहीं रहना चाहती, जहां वह अभी है। वह चाहती है कि उसका सफर कभी खत्म ही ना हो। वीरा समय के साथ इतनी साहसी हो जाती है कि वह बचपन में अपने साथ हुई ज्यादतियों पर सवाल खड़े करने लगता है, जिसके बारे में उसे कभी बोलने नहीं दिया गया।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।