Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:04 AM IST

World Hindi Day 2023: ये मीम्स बताते हैं कि हिंदुस्तान में क्या है हिंदी का हाल

World Hindi Day 2023: विश्व हिंदी दिवस पर जानें कि भारत में हिंदी का क्या हाल है।   
Updated:- 2023-01-10, 09:55 IST
image

World Hindi Day 2023: आजादी के इतने सालों बाद भी भारत के बहुत बड़े क्षेत्र में हिंदी भाषा का इस्तेमाल होता है। यही कारण है कि बहुत से लोगों के लिए हिंदी एक भाषा नहीं बल्कि भाव है। पर प्रश्न यह है कि क्या हम अपनी भाषा पर गर्व करते हैं? 

इस सवाल का जवाब हर इंसान के लिए अलग है। बहुत से लोग हिंदी पर गर्व करते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए हिंदी भाषा का इस्तेमाल करना शर्म वाली बात है। जी हां, बहुत से लोगों को हिंदी भाषा सुनना और बोलना अनकूल है। ऐसे में हम आपके लिए विश्व हिंदी दिवस पर लेकर आए हैं कुछ ऐसे मीम्स जो दिखाते हैं कि आखिर हिंदुस्तान में हिंदी का असली हाल क्या है। 

भेदभाव क्यों? 

memes on world hindi day

कुछ समय पहले सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर हमें कमेंट सेक्शन में बिनोद वर्ड देखने को मिला था। इस मीम में इंग्लिश में बिनोद लिखने पर 7 लाइक और हिंदी में पिंकु कुमार लिखने पर 2 लाइक को दिखाने की कोशिश की गई है। मजाक के उद्देश्य से बनाई गई मीम हिंदी और इंग्लिश के बीच का असल हकीकत में अंतर दिखाती है। 

इसे भी पढ़ेंः Hindi Diwas Special: भारत के अलावा और कितने देशों में बोली जाती है हिंदी?

हमें हिंदी में गिनती क्यों नहीं आती? 

world hindi day memes

हम अक्सर लोगों को आधी गिनती हिंदी और आधी इंग्लिश में सुनाते देखते हैं। इस वायरल मीम्स में भी यही दिखाने की कोशिश की गई है। यह साफ करता है कि धीरे-धीरे हम लोग इंग्लिश की तरफ इतना झुकते जा रहे हैं कि हमें हिंदी की गिनती तक नहीं आती है। 

हिंदी और इंगलिश के बीच रेखा क्यों? 

memes on hindi and english launguage

आज लोगों ने हिंदी को अनुकूल और इंग्लिश को कूल बना दिया है। हम अक्सर इंगलिश इस्तेमाल करने वाले लोगों को ज्यादा महत्व देते हैं लेकिन हिंदी इस्तेमाल करने वाले लोगों को देख बोहे सिकुड़ने लग जाते हैं। यह वायरल मीम भी यही दिखाती है।  

हिंदी लिखना क्यों भूल गए हैं लोग? 

आज लोग हिंदी को बोलने के साथ-साथ लिखना भी भूलते जा रहे है्। तमाम हिंदी मीडिया हाउस में द्वारा प्रकाशित खबरों में भी हमें हिंदी गलत लिखी देखने को मिल जाती है। एक समय था जब हिंदी बच्चों को आसान लगती थी लेकिन आज तमाम स्कूलों के बच्चों को हिंदी पढ़ने में कठीनाई होती है। 

इसे भी पढ़ेंः Hindi Diwas: जानें हिंदी दिवस का इतिहास और महत्त्व

तो य़े थे कुछ मीम्स जो आपको हिंदी की असलियत दिखाते हैं। अगर आप इसके अलावा हिंदी से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकसल के  कमेंट सेक्शन में सवाैल जररू करें। 

अगर आपको यह लख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Photo Credit: Colors/Twitter  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।