10 साल की उम्र के बाद बच्चों को बनाना है Self-Dependent? तो आज से सिखाएं उन्हें ये 4 काम

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा इंडिपेंडेंट बने और उसकी लाइफ के कुछ डिसीजन वह खुद से ले।इसी चाहत में कई पेरेंट्स काफी प्रयास करते हैं और बच्चों को हर छोटी-छोटी चीज सीखने की भी कोशिश करते हैं। अगर आपका बच्चा अभी 10 साल का हो गया है या 10 साल से ज्यादा की उम्र का है और आप भी चाहती हैं, की आपका बच्चा इंडिपेंडेंट बने तो आपको उसे सेल्फ डिपेंडेंट बनाने के लिए अभी से उसे कुछ आदतें सिखानी होगी। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में।
बच्चों को दें छोटी-छोटी जिम्मेदारियां
आपका बच्चा भी अगर 10 साल का हो गया है और आप चाहती हैं, कि वह अपने डिसीजन खुद से ले और इंडिपेंडेंस बने तो आपको अपने बच्चों को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां अभी से दे देनी चाहिए। जब भी आप उन्हें घर की कुछ छोटी-छोटी जिम्मेदारियां देती हैं, तो इससे बच्चा समझदार बनता है और बड़ा होकर हर चीज को करने में समर्थ रहता है साथ ही वह अपने स्वयं के विवेक से सभी काम करने में भी सक्षम बन जाता है।
बच्चों को अपने निर्णय खुद लेने दें
इसके अलावा अगर आपका बच्चा 10 साल का हो गया है या 10 साल से बढ़ा है, तो अब आप अपने बच्चों को उसकी पढ़ाई और दूसरी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कुछ निर्णय खुद लेने देना चाहिए। आप उनकी मदद कर सकती हैं, लेकिन हर वक्त उनकी मदद करने से भविष्य में बच्चा खुद के डिसीजन सही से नहीं ले पाएगा, जिससे उसे बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने खुद के निर्णय उसे खुद लेने दे।
यह भी पढ़ें: पैरेंट्स ध्यान दें! आलसी बच्चों को फुर्तीला बनाने में मदद करेंगी ये 5 आदतें, आज से करें फॉलो
बच्चों को खुद का काम उन्हें खुद करने दें
अगर आप भी अपने बच्चे का हर छोटा-छोटा काम करती हैं, तो ऐसा करने से अब रुक जाएं। अब आपका बच्चा 10 साल से ज्यादा का है और ऐसे में वह अपने काम स्वयं कर सकता है।अगर वह अपने काम स्वयं करेगा, तो उसे भविष्य में खुद के काम करने में किसी तरह की कोई परेशानी महसूस नहीं होगी और ना ही वह खुद के काम करने में खबराएगा। अगर वह खुद के काम खुद करेगा, तो वह जल्दी और आसानी से इंडिपेंडेंट बन सकता है।
उन्हें अपनी समस्या का हल निकालने दें
इन तीनों काम के अलावा सबसे जरूरी है, अगर आपका बच्चा कभी भी किसी परेशानी या समस्या में है और आप लाड- प्यार के चलते उसे उन सभी परेशानियों से बाहर निकाल देती हैं, तो ऐसा करने से भी रुक जाएं। आपको कुछ चीजें अपने बच्चों के ऊपर छोड़ देनी चाहिए और हर परेशानियों का समाधान बच्चों को खुद ढूंढने देना चाहिए। बच्चा जब खुद समस्या का हल निकलेगा, तो वह बड़ा होकर कम समय में ही इंडिपेंडेंस बन सकता है साथ ही अपनी हर परेशानियों को आसानी से सॉल्व भी कर पाएगा। इन सभी टिप्स की मदद से आप अपने 10 साल के बच्चे को इंडिपेंडेंट बना सकती है।

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों की जासूसी कहीं कर न दें आपके रिश्ते को खराब, इन टिप्स की मदद से बनाएं अपने बॉड को मजबूत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।