Sat Sep 12, 2026 | Updated 09:31 AM IST

रेखा से लेकर शहनाज गिल तक, पार्टनर की मौत के बाद इन सेलेब्स को किया गया ट्रोल

ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्हें उनकी पार्टनर की मौत के बाद बेहद ट्रोल किया गया है।
Updated:- 2023-01-28, 12:00 IST
image

फैन हमेशा अपने फेवरिट सेलेब्स के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। सिर्फ उनके प्रोजेक्ट तक ही फैन का प्यार सीमित नहीं होता है, बल्कि वे उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों में भी उतनी ही रूचि लेते हैं। साथ ही साथ, वे उनकी निजी जिन्दगी पर कभी प्यार बरसाते हैं तो कभी उन्हें ट्रोल करते हैं। ऐसा लगभग हर पॉपुलर सेलेब के साथ होता है। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जब वे अपने पार्टनर के साथ नजर आते थे तो लोग उन्हें हमेशा देखना चाहते थे। लेकिन एक पार्टनर की मृत्यु के बाद जब दूसरे सेलेब ने अपनी जिन्दगी में फिर से जीने की कोशिश की तो लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं-

शहनाज गिल

sheshnaz gill troll

शहनाज गिल को टीवी रियलिटी शो, बिग बॉस 13 से बहुत अधिक पॉपुलैरिटी मिली थी। यहां तक कि इस शो में ही उनकी नजदीकियां सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी काफी बढ़ी थीं। उन्होंने शो में अपने प्यार का इजहार भी किया था। शो खत्म होने के बाद भी वे अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते थे। हालांकि, दोनों ने हमेशा ही एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त कहा। लेकिन जब 2 सितंबर, 2021 को सिद्धार्थ की कार्डियक अरेस्ट में मौत हो गई तो शहनाज पूरी तरह से टूट गई थी। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्होंने अपना काम फिर से शुरू किया। इसके बाद से शहनाज सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रही हैं और खुश रहने की कोशिश को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

इसे जरूर पढ़ें: महल जैसे घर में रहती हैं अथिया शेट्टी, तस्वीरें देख आप भी बोलेंगे वाह 

रिया चक्रवर्ती

बॉलीवुड अभिनेत्री, रिया चक्रवर्ती ने भी अपने पार्टनर सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बाद बहुत कुछ झेला। यहां तक कि उनकी मृत्यु के लिए रिया को ही दोषी ठहराया गया और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। हालांकि, एक साल से अधिक समय तक परेशानी भरा जीवन जीने के बाद रिया ने सामान्य जीवन जीना शुरू कर दिया। इसके अलावा, वह बी-टाउन (बी-टाउन सेलेब्स जो पहुंचती कोर्ट रूम) पार्टियों में शिरकत करने से लेकर अपने नए रिश्तों को लेकर भी चर्चा होती रही। रिया की लाइफ से जुड़ी छोटी से छोटी बात के लिए लोग उन्हें ट्रोल करते रहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: पिंक से लेकर थप्पड़ तक समाज में महिलाओं की ताकत को दर्शाती हैं ये फिल्में 

रेखा

rekha troll

रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो ना केवल अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी खूबसूरती के भी लोग कायल है। इस डिवा को भले ही लाखों लोग प्यार करते हैं, लेकिन प्यार के मामले में उनकी किस्मत अच्छी नहीं रही। रेखा (रेखा की जिंदगी के अनसुलझे रहस्य) की शादी बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से हुई थी। हालांकि, उनके पति ने 2 अक्टूबर, 1990 को आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद रेखा को बहुत अधिक भला-बुरा कहा गया। इतना ही नहीं, रेखा आज भी अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं और लोग इसके लिए भी उन्हें ट्रोल करने से नहीं चूकते हैं। पति की मौत के बाद एक्ट्रेस के माथे पर सिंदूर नेटिज़न्स को काफी बेतुका लगता है।

जीवन किसी के जाने से रूकता नहीं है और हर किसी को अपनी जिन्दगी में खुश रहने का पूरा अधिकार है। किसी भी व्यक्ति को सेलेब या अन्य किसी की लाइफ पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।