Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:07 AM IST

कॉफी विद करण में नजर आने के बाद अलग हुए थे यह बी-टाउन सेलेब्स

ऐसे कई सेलेब्स कपल्स हैं, जो कॉफी विद करण में गेस्ट बनने के बाद अलग हो गए।
Updated:- 2022-09-10, 14:13 IST
image

कॉफ़ी विद करण एक बेहद ही पॉपुलर सेलेब्रिटी चैट शो है, जहां पर हर किसी के पसंदीदा सितारे आकर ढेर सारी मस्ती करते हैं। इस चैट शो में बातों-बातों में ही सेलेब्स कई बार अपने सीक्रेट्स भी रिवील कर देते हैं। यहां पर उनके द्वारा दिए गए स्टेटमेंट सुर्खियों में आ जाते हैं और कई बार इनके कारण एक विवाद भी खड़ा हो जाता है। कई बार फिल्म रिलीज से पहले सितारे इस चैट शो में आते हैं तो कई बार सेलेब्स कपल कॉफी विद करण के काउच पर नजर आते हैं।

इन कपल्स को एक साथ देखना यकीनन फैन्स के लिए कई गिफ्ट से कम नहीं है। लेकिन जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु और शाहिद कपूर-करीना कपूर जैसे कई बी-टाउन कपल्स शो में एक साथ दिखाई देने के बाद अलग हो गए। उनके ब्रेकअप ने भी फैन्स को बेहद हैरान व निराश किया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स कपल्स के बारे में बता रहे हैं, जो कॉफी विद करण शो में नजर आने के बाद अलग हो गए-

करीना कपूर और शाहिद कपूर 

Shahid kapoor and kareena

करीना कपूर और शाहिद कपूर की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। यह दोनों एक कपल के रूप में कॉफी विद करण में नजर आए थे। चैट शो के दौरान, जहां करीना ने कबूल किया था कि वह एक हाइपर-हिस्टेरिकल प्रेमिका है, वहीं शाहिद ने अपने रिश्ते में अपनी शुरुआती असुरक्षाओं के बारे में भी काफी कुछ बताया था।

इसे ज़रूर पढ़ें- मां की नाराजगी के चलते टूट गया इन सेलेब्स का रिश्ता

इस शो में नजर आने के बाद जब उनकी फिल्म जब वी मेट आई तो उनके अलग होने की खबरें आने लगीं। प्रारंभ ने लोगों ने इसे एक पब्लिसिटी स्टंट माना, लेकिन सच्चाई यही थी। अब, उन्हें अलग हुए लगभग एक दशक हो गया है और वे अपने वैवाहिक जीवन में बेहद खुश हैं।  

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

Bipasha basu

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसुकी गिनती बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी में हुआ करती थी। ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी इनकी केमेस्ट्री फैन्स को बेहद पसंद आती थी। चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 2 में वे दोनों बतौर मेहमान नजर आए थे।

 

जहां बिपाशा ने क्रिएटिव रोल्स के प्रति अपने जुनून के बारे में बताया था, वहीं जॉन ने फिल्म उद्योग में अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बात की थी। बाद में, समय के साथ उन दोनों के रिश्ते में समस्याएं शुरू हो गईं और फिर उन दोनों की राहें अलग हो गईं। अब जहां जॉन अपनी पत्नी प्रिया रुंचाल के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं वहीं बिपाशा ने करण ग्रोवर से शादी की है। जल्द ही वह मां भी बनने वाली हैं।

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंहफिल्म बैंड बाजा बारात में एक साथ नजर आए थे। उन्हें देखकर फैन्स यही कहते थे कि यह जोड़ी न केवल ऑन-स्क्रीन, बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी एक-दूसरे के लिए ही बनी थी। जब वे चैट शो, कॉफ़ी विद करण में एक साथ दिखाई दिए थे, तो उनकी केमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी।

इसे ज़रूर पढ़ें- कॉफी विद करण के यह थे सेलेब्स के सबसे कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स

लेकिन समय के साथ उन्होंने अलग-अलग रास्ते अपना लिए और वे जीवन में आगे बढ़ गए। जहां रणवीर ने दीपिका पादुकोण से शादी की थी, वहीं अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी।

भले ही इन सेलेब्स ने अपनी लाइफ में मूव ऑन कर लिया हो, लेकिन आप इनमें से किस सेलेब कपल को एक साथ देखना अधिक पसंद करते? अपनी राय हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।