Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:16 AM IST

Bigg Boss 16 Winner: प्रियंका चाहर चौधरी को विजेता के रूप में देखते हैं ये स्टार्स

Bigg Boss 16 Winner: बिग बॉस सीजन 16 कौन जीतेगा यह बहुत बड़ा प्रश्न है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे सेलेब्स का नाम जो प्रियंका चाहर चौधरी को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। 
Updated:- 2023-02-01, 11:56 IST
image

Bigg Boss 16 Winner: बिग बॉस का 16वा सीजन अपने अंतिम चरण पर आ गया है। कुछ ही दिनों के अंदर विजेता की घोषणा हो जाएगी। ऐसे में लोग लगातार कौन विजेता होगा इस बारे में तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 

सेलेब्स भी लगातार इस विषय के बारे में अपना पक्ष रख रहे हैं। इस सीजन के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक प्रियंका चाहर चौधरी हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जिनका मानना है कि प्रिंयका 16वा सीजन जीतेंगी। 

अली गोनी (Aly Goni) 

बिग बॉस के 16वे सीजन से जुड़े कई ट्टिट आपको ट्विटर पर मिल जाएंगे। बिग बॉस के 14वे सीजन में भाग ले चुके अली गोनी ने भी हाल ही में एक ट्टिट किया। इस ट्टिट के मुताबिक उनका मानना है कि  प्रिंयका बिग बॉस का 16 सीजन जीतेंगी। उन्होंने लिखा कि व्यक्तिगत रूप से में प्रियंका को नहीं जानता लेकिन प्रियंका शो जीत जाएंगी। 

इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss 16: क्या प्रियंका चाहर चौधरी बनेंगी बिग बॉस सीजन 16 की विनर?

अर्शी खान (Arshi Khan)

बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी अर्शी खान कई अलग-अलग मौकों पर यह बोल चुकी हैं कि उनके मुताबिक प्रियंका ही सीजन जीतने वाली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर भी लिखा था कि प्रियंका उनकी फेवरेट कंटेस्टेंट हैं। 

उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by fatejo.priyankit (@priyankit.for.life)

बिग बॉस का 6 सीजन जीतने वाली उर्वशी ढोलकिया भी हर साल बिग बॉस देखती हैं और अपने सुझाव रखती हैं। उन्होंने भी एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें प्रियंका बहुत स्ट्रांग लगती हैं। 

कनिका मान (Kanika Mann)

कई सारे गानों और टीवी सीरियल में काम कर चुकी कनिका मान भी बिग बॉस सीजन के 16 वे सीजन के रूप में प्रियंका को विजेता के रूप में देख रही हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss 16 Winner: ये सदस्य जीत सकते हैं बिग बॉस का खिताब

इस वीडियो में देखिए कौन-कौन कर रहा प्रियंका का स्पोर्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by fatejo.priyankit (@priyankit.for.life)

इस वीडियो को प्रियंका चाहर चौधरी के फैन पेज ने पोस्ट किया है जिसमें ढेर सारे सेलेब्स प्रियंका के स्पोर्ट के लिए बोलते नजर आ रहे हैं। 

तो ये थे कुछ ऐसे सेलेब्स जो प्रियंका चाहर चौधरी का स्पोर्ट कर रहे हैं। अगर आप बिग बॉस से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस लेख के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।