Bigg Boss 16: क्या प्रियंका चाहर चौधरी बनेंगी बिग बॉस सीजन 16 की विनर?

Bigg Boss 16 Winner: बिग बॉस सीजन 16 को शुरू हुए अब काफी समय हो चुका है। ऐसे में अभी से फैंस विनर के कयास लगाने लग गए हैं। आपके मन में सवाल आता होगा कि इस बार का विजेता कौन बनेगा। बता दें कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर बिग बॉस के विजेता के रूप में एक ही सदस्य का नाम बार-बार सामने आ रहा है। चलिए हम भी जानते हैं इस सदस्य के बारे में।
कौन होगा बिग बॉस 16 का विजेता

अपनी हर बात को बिना डरे रखने और हर मुद्दे पर अपना पक्ष प्रस्तुत करने वाली प्रियंका चाहर चौधरी को सीजन का विजेता बताया जा रहा है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें प्रियंका बिग बॉस की ट्रॉफी पकड़े नजर आ रही हैं। यह फोटो बेशक असली नहीं है लेकिन प्रियंका के फैंस उन्हें ही विजेता के रूप में देख रहे हैं। फिर चाहे बिग बॉस क्वीन हो या फेस ऑफ द सीजन, हर एक पोल में प्रियंका का नाम बार-बार सामने आ रहा है।
इसे भी पढ़ेंः बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी के बारे में जानें दिलचस्प बातें
बिंदास गेम खेल रही हैं प्रियंका

प्रियंका चाहर चौधरी का गेम ही है जो उन्हें मजबूत दिख रहा है। बेशक कई बार घर वाले उन्हें इरिटेटिंग बता देते हैं लेकिन फैंस उनके सपोर्ट में खड़े हैं। फिर फर्क नहीं पड़ता है कि सामने कौन हैं, प्रियंका हर बार अपनी आवाज उठाती हैं। वहीं अगर बात उनके दोस्त की करें तो वो अंकित के लिए भी हमेशा खड़ी होती हैं। यही कारण है कि लोग उन्हें लगातार प्यार दे रहे हैं।
अर्चना और प्रियंका में से किसके साथ हैं लोग?
Like for #ArchanaGautam𓃵
— herzindagi (@herzindagi) December 19, 2022
Retweet for #PriyankaChaharChoudhary#BiggBoss#Biggboss16pic.twitter.com/9qjJMc7JfC
प्रियंका और अर्चना गौतम के बीच कुछ समय पहले तक दोस्ती देखने को मिल रही थी लेकिन फिलहाल दोनों के बीच कुछ नहीं है। पिछले हफ्ते के एक एपिसोड में दोनों रोटी के लिए लड़ते दिखे। अर्चना प्रियंका को कह देती हैं, "मैं तेरी तरह रोटी नहीं बनाती हूं। सबको ज्यादा रोटी खिलाती हूं।" इसी को सुन प्रियंका को गुस्सा आ जाता है और दोनों के बीच विवाद और ज्यादा बढ़ जाता है। ट्विटर और फेसबुक दोनों प्लेटफार्म पर सवाल पूछने पर लोगों ने प्रियंका का स्पोर्ट किया और उन्हें सही बताया।
इसे भी पढ़ेंः बिग बॉस 16 के घर में शुरू हुई प्रियंका-अंकित की इंटरेस्टिंग लव स्टोरी
तो ये थी बिग बॉस के विजेता से जुड़ी सामने आ रही सारी जानकारी। अंत में क्या होता है इसे जानने के लिए तो हमें कुछ दिनों का इंतजार करना होगा। आपको क्या लगता है टॉप 3 में कौन हो सकता है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।