Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:11 AM IST

पल्लवी जोशी समझती थीं विवेक अग्निहोत्री को घंमडी, फिर ऐसे हुआ दोनों में प्यार

पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने कई प्रोजेक्ट्स में एक-साथ काम किया है। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। 
Updated:- 2022-03-23, 15:00 IST
image

कुछ समय पहले रिलीज हुई डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों की कहानी बयां करती है और यह फिल्म 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पुनीत इस्सर और पल्लवी जोशी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

लेकिन इस फिल्म से एक नाम दोबारा से सुर्खियों में छा गया है, जो है पल्लवी जोशी। पल्ल्वी जोशी ने भी इस फिल्म में काम किया है और बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वह फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी हैं। विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की लव स्टोरी बेहद ही खास है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और इनके सफल शादीशुदा रिश्ते के पीछे का कारण क्या है। 

रॉक कॉन्सर्ट में हुई दोनों की मुलाकात

vivek and pallavi joshi

विवेक और पल्लवी जोशी की मुलाकात पहली बार 90 के दशक में मुंबई के एक रॉक कॉन्सर्ट में हुई थी। अपने रिश्ते पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि यह हमारी किस्मत थी कि हमने मिलना ही था। यह सब कुछ प्लानिंग नहीं थी। यह सिर्फ महज संयोग था जो हम मिले। इसके आगे विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि रॉक कॉन्सर्ट में पल्लवी और उन्हें उनके एक कॉमन फ्रेंड ने बुलाया था। मैं उस समय दिल्ली रहता था, लेकिन एडवरटाइजमेंट-फिल्म के लिए मुंबई काम से आया था। जबकि पल्लवी पहले से ही मुंबई रहती थीं। उन्होनें बताया कि वह पल्लवी जोशी को पर्सनली नहीं जानते थें। रॉक कॉन्सर्ट के दौरान दोनों बेहद बोर हो रहे थे। विवेक को लगता था कि दोनों की कई चीजों में समान रूचि है, जो उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने में मदद कर सकती है। 

पल्लवी विवेक को समझती थीं घमंडी

पल्लवी जोशी ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि जब वह पहली बार विवेक से मिली थीं तो वह उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थीं। बल्कि पल्लवी जोशी उन्हें घमंडी समझती थीं। जबकि विवेक अग्निहोत्री को लगता था कि वह काफी फिल्मी हैं। 

धीरे-धीरे दोनों को हुआ प्यार

vivek and pallavi

विवेक और पल्लवी जोशी का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ा। दोनों ने एक साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया और इसी के दौरान दोनों एक-दूसरे को जानने लगे। पल्लवी जोशी ने बताया कि जिस तरीके से विवेक चीजों को सरल बनाते थे, वह उनकी इसी आदत से प्यार कर बैठी थीं। वहीं विवेक पल्लवी के सेंस ऑफ ह्यूमर और वह किस तरह से अपने आप को कंडक्ट करती हैं, इस बात के कायल थें। (परवीन बॉबी और कबीर बदी की लव स्टोरी जानें)

इसे भी पढ़ें: जानें नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की लव स्टोरी और क्या थी इस रिश्ते की टूटने की वजह

मंदिर में रचाई शादी

धीरे-धीरे विवेक और पल्लवी जोशी का मिलना बढ़ता गया और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 28 जून 1997 को मुंबई के चिन्मय मिशन मंदिर में शादी रचाई थी। इस शादी में दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इस शादी से विवेक औऱ पल्लवी जोशी के दो बच्चे हैं। 

इसे भी पढ़ें: शाहरुख-गौरी से लेकर ऋतिक-सुजैन तक, इन 9 बॉलीवुड स्टार्स को हुआ था Love At First Sight

शादी के लिए दोस्ती है बेहद जरूरी

vivek and pallavi joshi love story

पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने एक-साथ काम किया है। दोनों का मानना है कि एक-साथ काम करने की वजह से वह एक-दूसरे को और अच्छी तरह से समझ पाते हैं। यही काम उन्हें एक-दूसरे के करीब लाता है। एक-साथ काम करने के बारे में बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'एक साथ काम करने का हमारी शादी पर गहरा असर पड़ा है। हम दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात ' खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए दोस्ती बेहद जरूरी है और दोस्ती ही सब कुछ है'।

 

बॉलीवुड से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Google.Com

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।