Happy Birthday: जानें मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर की लव स्टोरी और क्या थी रिश्ता टूटने की वजह

Manisha Koirala Facts:आज हम नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इनके प्यार और ब्रेकअप की कहानी।
Updated:- 2022-08-16, 16:29 IST
image

मनीषा कोइराला अपनी दमदार एक्टिंग के चलते बॉलीवुड में काफी फेमस हैं। उन्होनें बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, लेकिन जितनी फेमस उनकी फिल्में हैं उतनी ही चर्चित उनकी लव स्टोरी रही है। जब भी बॉलीवुड में बात अफयेर की आती है तो इसमें कई चर्चित हस्थियों के नाम आए हैं और उनमें से एक चर्चित अफेयर था नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला का। नाना अपना दिल मनीषा को दे बैठे थे और मनीषा भी उनसे बेहद प्यार करने लगी थी और यहीं से शुरू होती है इन दोनों की लव स्टोरी।

16 अगस्त को मनीषा कोइराला का जन्मदिन होता है और इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की लव स्टोरी के बारे में। इस स्टोरी का अंत कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में लोगों ने सोचा भी नहीं था।

प्यार की शुरुआत

nana patekar and manisha koirala love story

यह साल 1996 की बात है जब नाना पाटेकर नेपाल की सुंदरी मनीषा कोइराला के प्यार में पड़ गए थे। साल 1996 में इन दोनों की फिल्म 'अग्नि साक्षी' रिलीज हुई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर मनीषा कोइराला को अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि, इसी समय मनीषा कोइराला विवेक मुशरान से अलग हो चुकी थी लेकिन मनीषा कोइराला भी अपने आप को रोक नहीं पाईं और नाना पाटेकर से प्यार कर बैठीं और इसी फिल्म के दौरान दोनों ही एक दूसरे को डेट करने लगे थे।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख-गौरी से लेकर ऋतिक-सुजैन तक, इन 9 बॉलीवुड स्टार्स को हुआ था Love At First Sight

जब पब्लिक में प्यार की खबरें उड़ने लगी

manisha and nana patekar love story

फिल्म 'अग्नि साक्षी' के बाद इन दोनों स्टार्स को संजय लीला भंसाली की फिल्म खामोशी में भी देखा गया था।  इस फिल्म में नाना ने मनीषा के पिता का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी 1996 में रिलीज हुई थी। इसी के बाद से दोनों की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री और प्यार के बारे में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में खबरें आग की तरह फैलने लगी थी। मीडिया में नाना और मनीषा के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि इतने में मनीषा कोइराला के पड़ोसियों ने भी मीडिया को बताया कि उन्होनें नाना पाटेकर को कई बार सुबह के समय में मनीषा के घर से निकलते हुए देखा है। 

इसे भी पढ़ें: थ्रोबैक : विनोद मेहरा के आखिरी वक्त में भी थीं रेखा सहारा, दोनों की मोहब्बत का हुआ ऐसा अंजाम

 


नाना थे मनीषा को लेकर काफी पोसेजिव

manisha koirala

इस बात से तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री वाकिफ थी कि दोनों स्टार्स का गुस्सा काफी खराब है। साथ ही इन दोनों को कई बार लड़ते हुए भी देखा गया था, लेकिन नाना मनीषा कोइराला के लिए जरूरत से ज्यादा पजेसिव थे और वह कई चीजों पर मनीषा को रोकते थे। वह मनीषा कोइराला के रिवीलिंग कपड़े पहनने और को-स्टार्स के साथ इंटिमेट होने पर आपत्ति जताते थे। इससे उनके रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई थी। इन्ही बातों की वजह से कई बार ये दोनों स्टार्स एक दूसरे से काफी समय तक बात भी नहीं करते थे।

मनीषा चाहती थी रिश्ते को नाम देना

मनीषा चाहती थी कि नाना उनके रिश्ते को नाम दें और वह चाहती थी कि नाना उनसे शादी कर लें। हालांकि, नाना पहले से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। लेकिन शादी की बात पर नाना हमेशा टामटोल करते थे। इसके साथ ही नाना ने मनीषा को साफ लफ्जों में कह दिया था कि वह अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं देंगे। जिसके बाद से ही मनीषा के दिल में नाना के लिए प्यार कम होने लगा था। 

नाना का आयशा जुल्का से रिश्ता

खबरों की माने तो इस रिश्ते की टूटने की वजह आयशा जुल्का थी। तमाम मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मनीषा कोइराला ने नाना को आयशा जुल्का के साथ एक कमरे में  देखा था। आयशा जुल्का को नाना के साथ देख मनीषा अब उन पर शादी के लिए और दबाव डालने लगी थी। लेकिन हमेशा की तरह नाना टामटोल करते और उनकी इस बेरूखी की वजह से मनीषा कोइराला का दिल टूट गया और इसके बाद से ही मनीषा नाना से दूर होने लगी। 

 

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: data1.ibtimes.co.in, static.langimg.com & upload.wikimedia.org

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।