herzindagi
divya bharti death date

मौत के बाद रह गई थी दिव्या भारती की ये 10 फिल्में अधूरी, जानें किसने की पूरी

नब्बे के दशक में दिव्या भारती उस दौर की फेमस अदाकारा थीं। महज 18-19 साल की उम्र में इन्होंने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन 19 साल की उम्र में आकस्मिक निधन के चलते कुछ फिल्में अधूरी रह गई थी। 
Editorial
Updated:- 2023-05-02, 18:47 IST

नब्बे के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक दिव्या भारती को कौन नहीं जानता। बहुत ही कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में दिव्या भारती ने नाम बनाया था। उस समय लोग इनकी खूबसूरती और एक्टिंग के दिवाने थे। साल 1990 में आई तमिल फिल्म 'नीला पिन्नई' से उन्होंने डेब्यू किया था। फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के बाद ये एक बाद एक कई फिल्म जैसे 'बोबिली राजा', 'असेंबली राउडी' और 'राउडी अल्लुडू' जैसी कई फिल्मों में नजर आई थीं। जिसके बाद साल 1991 में इन्होंने 'विश्वात्मा' जैसे सुपरहिट फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। विश्वात्मा बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फिल्म में से एक थी। महज तीन सालों में दिव्या भारती ने एक के बाद एक 20 फिल्मों में काम किया था।

करियर के इतने अच्छे मुकाम पर काम करने वाली दिव्या भारती ने मात्र 19 साल की छोटी उम्र में ही दुनिया को अलविदा कहा। हर कोई इनके मौत की खबर से हैरान रह गए थे, चुकिं लगातार अच्छी फिल्में करने के चलते इनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई, मौत के चलते उनकी 10 फिल्में अधूरी रह गई थी। आज के इस लेख में इन फिल्मों के बारे में जानेंगे कि वो कौन सी फिल्में थी जिसे दिव्या भारती करने वाली थीं, लेकिन नहीं कर पाई और अन्य एक्ट्रेस को इनके बदले फिल्म में साइन किया।

आंदोलन

divya bharti incomplete movies name list

गोविंदा की फिल्म आंदोलन के लिए पहले दिव्या भारती को कास्ट किया गया था, लेकिन दिव्या के मृत्यु के चलते इस फिल्म में ममता कुलकर्णी को साइन किया गया।

धनवान

साल 1993 में आई फिल्म साल की सुपरहिट फिल्म में से एक थी। इस फिल्म के लिए पहले एक्ट्रेस दिव्या भारती को साइन किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस के निधन के बाद इस फिल्म में हिरोइन के रोल के लिए करिश्मा कपूर को कास्ट किया गया।

अंगरक्षक

सनी देओल और पूजा भट्ट की फिल्म अंगरक्षक में पहले दिव्या भारती नजर आने वाली थीं, लेकिन दिव्या के निधन के बाद फिल्म मेकर्स ने दिव्या की जगह पूजा भट्ट को फिल्म के लिए कास्ट किया।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: दिव्‍या भारती से जुड़े इन 10 रोचक सवालों के दें जवाब

दिलवाले

divya bharti unfinished movie

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म दिलवाले में अजय देवगन, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन नजर आए थे। पहले इस फिल्म में रवीना की जगह दिव्या भारती नजर आने वाली थीं, लेकिन एक्ट्रेस की मौत के बाद रवीना टंडन को फिल्म के लिए साइन किया गया।

हलचल

1995 में रिलीज हुई बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म हलचल में पहले अजय देवगन और दिव्या भारती नजर आने वाले थे। लेकिन एक्ट्रेस के आकस्मिक निधन के बाद मेकर्स ने काजोल को फिल्म के लिए साइन किया।

विजय पथ

divya bharti famous song

नब्बे के दशक के फेमस सॉन्ग 'राह में उनसे मुलाकात हो गई' फिल्म विजय पथ में भी दिव्या भारती तब्बू की जगह नजर आने वाली थीं, लेकिन दिव्या के निधन के बाद तब्बू को इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया।

इसे भी पढ़ें: इस कारण से बार-बार बेहोश होती थीं श्रीदेवी, जानें 'फीमेल बच्चन' के बारे में कुछ फैक्ट्स

मोहरा

सुपरहिट फिल्म मोहरा जिसका ये गाना आज भी लोगों के जेहन में चलता है, 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' के लिए पहले दिव्या भारती को कास्ट किया गया था। लेकिन निधन के चलते दिव्या ने इस फिल्म को अधूरे में ही छोड़ दिया था, बाद में इस फिल्म को रवीना टंडन ने पूरा किया।

लाडला

अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म 'लाडला' में भी पहले एक्ट्रेस दिव्या भारती नजर आने वाली थीं। इस फिल्म ने उस समय खूब कमाई की थी और सुपरहिट भी साबित हुई थी।

कर्तव्य

divya bharti superhit movie list

पहले कर्तव्य फिल्म के लिए दिव्या भारती को साइन किया गया था लेकिन एक्ट्रेस के अचानक निधन के बाद इस फिल्म में संजय कपूर और जूही चावला नजर आए थे।

कम उम्र में एक्टिंग और अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली दिव्या भारती के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहते हैं। हमें उम्मीद है आपको दिव्या भारती से संबंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा। आप इस लेख को लाइक शेयर जरूर करें और जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Social Media

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।