Swastik Rangoli Designs for Saraswati Puja 2024: स्वास्तिक डिजाइन वाली रंगोली है बेहद खास, बनाने के लिए तीली, चूड़ी और अंगूठी जैसी चीजों का करें इस्तेमाल

Saraswati Puja Rangoli Designs: सरस्वती पूजा आने वाली है और इस मौके पर हम सभी अपने घर को सजाते हैं और पीले रंग के वस्त्र पहनते हैं। हालांकि, इस इन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। घर को सजाने के लिए रंगोली का महत्त्व अधिक होता है और इसके कई डिजाइन आपको इंटरनेट के जरिये देखने को मिल जाएंगे।
इस दिन आप स्वास्तिक के डिजाइन वाली रंगोली बना सकती हैं। तो चलिए देखते हैं स्वास्तिक डिजाइन वाली रंगोली के खास डिजाइंस और बताएंगे इन डिजाइंस को बनाने का आसान तरीका-
तीली की मदद से बनाएं स्वास्तिक रंगोली डिजाइन (Sarawati Puja Rangoli Designs Using Matchsticks)

भरी-भरी और बारीकी से बनाये गये डिजाइन वाली रंगोली को आंगन में बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करके आप आसानी से मेहराब शेप में या गोलाई में इस तरह से स्वास्तिक बना सकती हैं। इसे 3डी बनाने के लिए आप माचिस की तीली की मदद ले सकती हैं।
सरस्वती यंत्र के साथ बनाएं स्वास्तिक रंगोली डिजाइन (Sarawati Yantra Rangoli Design)

सबसे आसान और केवल 10 मिनट में रंगोली बनाने का सोच रही हैं तो इस तरीके से ओम और स्वास्तिक डिजाइन को मां सरस्वती के यंत्र के साथ बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन बनाकर आप बाउंड्री के लिए गोलाई या चकोर आकार बना सकती हैं।
अंगूठी की मदद से बनाएं स्वास्तिक रंगोली डिजाइन (Sarawati Puja Rangoli Designs Using Finger Ring)

अंगूठी को आप रंगोली में कई जगह इस्तेमाल कर सकती हैं। सिंपल डिजाइन का स्वास्तिक बनाकर आप आसानी से अंगूठी की मदद से बॉर्डर बना सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन की रंगोली में आप चाहे तो अंगूठी को बाउंड्री के अलावा भी अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
फ्लोरल डिजाइन के साथ स्वास्तिक रंगोली (Floral Design Rangoli For Sarawati Puja)

मां सरस्वती पूजा के दिन आप स्वास्तिक और वीणा के अलावा फूलों के डिजाइन वाली रंगोली भी बना सकती हैं। फूलों में आप कमल के फूल बना सकती हैं या चाहे तो सिंपल 3डी डिजाइन वाले फूल बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप चूड़ी और तीली की मदद ले सकती हैं।
अगर आपको सरस्वती पूजा के लिए रंगोली के आसान डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Youtube/My Beautiful Rangoli, Pinterest/Five Alphabets, Pinterest/Uma Nijasure, Youtube/Rangoli Art By Kalai,magicbricks
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।