Boycott Bollywood के कारण नहीं जा रहे हैं थिएटर तो आप देख सकते हैं साउथ की ये 5 धाकड़ फिल्में

इस आर्टिकल में जानें साउथ की 5 ऐसी शानदार फिल्मों के बारे में जो इन दिनों धूम मचा रही है।   
Updated:- 2022-09-15, 17:52 IST
image

फिल्में देखना हम सभी को अच्छा लगता है। हालांकि किसी भी फिल्म को देखने से पहले हमारी कुछ शर्तें होती हैं। मूवी की स्टोरी लाइन, गाने, एक्टर और एक्ट्रेस के बारे में सारी जानकारी लेने के बाद ही हम फिल्म देखने जाते हैं। 

फिल्मों की बात हो और बॉलीवुड को याद ना किया जाए ऐसा कैसे हो सकता है। वैसे भी आजकल बॉलीवुड को लेकर तरह-तरह के ट्रेंड चलाए जा रहे हैं। फिर चाहे ब्रह्मास्त्र हो या लाल सिंह चड्ढा आजकल लोग बॉलीवुड की फिल्मों को बॉयकोट कर रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं साउथ की 5 ऐसी फिल्में जो इन दिनों चारों धूम मचा रही है। 

1. सीता रामम 

साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले  दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘सीता रामम’ फिल्म 2 सितंबर को रिलीज हुई है। इन दोनों स्टार्स के अलावा इस फिल्म में आपको रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म के तेलुगु और हिंदी वर्जन को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। ऐसे में यह लव स्टोरी आपके लिए भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। 

इसे भी पढ़ेंः असल जिंदगी और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, आप भी जानें

2. कार्तिकेय 2

निखिल सिद्धार्थ स्टारर 'कार्तिकेय 2' फिल्म को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। मिनी बजट पर बनी इस फिल्म ने बॉलीवुड की रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म 2014 में आई ‘कार्तिकेय’ फिल्म का सीक्वल है। हिस्ट्री और दूसरा माइथोलॉजी दोनों के जोड़ दिखाती इस फिल्म को आप भी देख सकते हैं। 

3. आरआरआर

साउथ की फिल्म आरआरआर को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इस टिपिकल साउथ इंडियन मसाला में आपको एक्शन सीन्स और वीएफएक्स दोनों का कमाल देखने को मिलेगा। 

4. प्रेमम 

प्रेमम मूवी में आपको नवीन पउली और साई पल्लवी की जोड़ी देखने को मिलेगी। प्यार, स्कूल और कॉलेज का कमाल दिखाती इस फिल्म को एम डी बी पर 8.3  रेटिंग मिली है। 

इसे भी पढ़ेंः ये हैं बॉलीवुड की 10 ऑल टाइम बेस्ट फिल्में, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए

5. केजीएफ चैप्टर 2

यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म ने लोगों के दिल में अपली एक अलग जगह बनाई है। सिर्फ हिंदी भाषा में इस फिल्म 400 करोड़ से अधिक कमाए हैं। अगर को केजीएफ फिल्म पसंद आई थी तो आप इस फिल्म को भी देख सकते हैं। 

तो ये थी साउथ की हाल ही में रिलीज हुई कुछ फिल्मों की लिस्ट। इनमें से आप कितनी फिल्में देख चुके हैं ये हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Twitter

 

 


 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।