
स्पेस में 9 महीने बिताने के बाद, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आखिरकार पृथ्वी पर लौट रहे हैं। 5 जून 2024 को वे बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से 10 दिन के मिशन पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, मिशन केवल 8 दिनों का था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण दोनों को 9 महीने तक अंतरिक्ष में रुकना पड़ा। उनका अंतरिक्ष यान यांत्रिक समस्याओं का सामना कर रहा था, जिससे उनकी वापसी में देरी हुई। वहीं लगभग 9 महीने बाद, वे दोनों 19 मार्च 2025 को धरती पर लौट रहे हैं।
लंबे समय तक स्पेस में रहने के कारण, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है। वहीं, नासा अपने अंतरिक्ष यात्रियों को वेतन और भत्ते इस तरह देता है, जैसे वे किसी लंबे बिजनेस ट्रिप पर गए हों। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, NASA के अंतरिक्ष यात्री अपने मिशन के दौरान नॉर्मल सैलरी पर काम करते हैं और उन्हें कोई एक्स्ट्रा ओवरटाइम भत्ता नहीं मिलता है। हालांकि, मिशन के दौरान उन्हें रहने, खाने-पीने की सभी सुविधाएं नासा की तरह से दी जाती हैं।

स्पेस में रहने वाले एस्ट्रोनॉट्स को मिशन के दौरान, आकस्मिक खर्चों के लिए $4 प्रति दिन का भत्ता मिलता है। इस तरह, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का यह मिशन लगभग 300 दिनों तक चला, इसलिए उन्हें कुल $1150 यानी लगभग 95,000 रुपये अतिरिक्त रकम मिलेगी।
NASA के एस्ट्रोनॉट्स की सैलरी अमेरिकी सरकार की जनरल शेड्यूल (GS) ग्रेड प्रणाली के तहत तय होती है। आमतौर पर, एस्ट्रोनॉट को GS-13 से GS-15 ग्रेड के भीतर वेतन दिया जाता है, जो उनके एक्सपीरियंस और मिशन की जिम्मेदारियों पर निर्भर करता है।
ET रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता विलियम्स की सैलरी GS-15 ग्रेड के तहत आती है। इसका मतलब है कि उन्हें हर साल लगभग $152,258 यानी 1.26 करोड़ सालाना वेतन मिलता है।
इसे भी पढ़ें- भारतीय मूल की Sunita Williams ने अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा में रच दिया इतिहास, किया यह बड़ा काम

मार्का डॉट कॉम के अनुसार, सुनीता विलियम्स की नेटवर्थ लगभग $5 मिलियन यानी लगभग 41.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। विलियम्स एक पूर्व नौसेना अधिकारी और नासा की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री हैं। उनके पति माइकल जे. विलियम्स हैं, जो एक Federal Marshal हैं और कपल ह्यूस्टन, टेक्सास में रहता है।
विलियम्स का नाम पहले से ही सबसे अनुभवी एस्ट्रोनॉट्स में गिना जाता है। उन्होंने अब तक 9 बार स्पेसवॉक की है, जो किसी भी महिला के लिए दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा, स्पेस में 62 घंटे और 6 मिनट बिताए हैं, जो किसी भी महिला एस्ट्रोनॉट द्वारा स्पेसवॉक में बिताया गया सबसे अधिक टाइम है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - instagram, jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।