Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:51 AM IST

भारतीय मूल की Sunita Williams ने अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा में रच दिया इतिहास, किया यह बड़ा काम

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने अपनी तीसरी उड़ान भरीं। वह बोइंग के सीएसटी-100 स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरने वाली पहली सदस्य बन गई हैं।
Updated:- 2024-06-06, 16:46 IST
image

Sunita William Astronauts: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने बुधवार को नासा के अंतरिक्ष यात्री "बुच" विल्मोर के साथ तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरीं। इसी के साथ, वह बोइंग के सीएसटी-100 स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरने वाली पहली सदस्य बनकर इतिहास रच दिया है। 

विलियम्स और उनके सहकर्मी को लेकर बोइंग का 'क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन' आखिरकार फ्लोरिडा के 'केप केनवेरल स्पेस फोर्स स्टेशन' से रवाना हुआ। इस तरह के मिशन पर जाने वाली पहली महिला के रूप में भी विलियम्स ने इतिहास रच दिया है। 

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में कब तक रहेगी?

सुनीता विलियम्स ने बुधवार को नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर दोनों ही अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन पर लगभग एक सप्ताह तक रहेंगे। इस दौरान वे स्पेस स्टेशन पर कुछ जरूरी परीक्षण करेंगे। सुनीता विलियम्स और विल्मोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर अपने अभियान जारी रखेंगे, स्टारलाइनर पर उनका मिशन कमर्शियल पार्टनरशिप के माध्यम से अंतरिक्ष तक मानवता की पहुंच का विस्तार करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

अंतरिक्ष में भी भारतीय कल्चर से जुड़ी हुई हैं सुनीता

Astronauts sunita williams

सुनीता विलियम्स की इस साल तीसरी स्पेस जर्नी है। वह अंतरिक्ष में भी भारतीय कल्चर से जुड़ी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता ने  गणेश जी की मूर्ति भी ले गई हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि वह भगवान को ले गई हैं। इससे पहले भी सुनीता ने अपनी जर्नी में श्रीमद्भागवतगीता साथ लेकर जा चुकी हैं। इसके अलावा, सुनीता ने खाने के लिए अपने साथ इंडियन फूड समोसा भी ले गई हैं। 

इसे भी पढ़ें- जानें अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला की इंस्पायरिंग कहानी

सुनीता ने साल 2006 में पहली बार की थी अंतरिक्ष की यात्रा

Indian American Astronaut

सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं, जिन्होंने अब तक तीन बार स्पेस की यात्रा कर चुकी हैं। बता दें, नासा ने साल 1988 में उन्हें अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुना था। वह पहली बार 2006 में अंतरिक्ष यात्रा पर गई थी। इस दौरान उन्होंने करीब 195 दिन स्पेस में बिताए थे। वहीं, सुनीता ने दूसरी बार 2012 में स्पेस की सक्सेसफुल यात्रा की थी। उस समय, वह 127 दिनों तक स्पेस में रही थी। दूसरी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान सुनीता ने 4 बार स्पेसवॉक भी किया था। फिर, साल 2024 में 7 मई को उनकी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा होने वाली थी, जो स्पेस एजेंसी की ओर से टाल दी गई थी। आखिरकार 5 जून, बुधवार को उन्होंने तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर लिया है।

इसे भी पढ़ें- अरुंधति रॉय: भारत की वो पहली महिला जिसने जीता बुकर पुरस्कार अवॉर्ड

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।