Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:34 AM IST

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने सेट किया नया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा स्पेस वॉक करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की लिस्ट में हुईं शामिल, क्या आपको पता है कैसे की जाती है स्पेस में चहलकदमी?

सुनीता विलियम्स जून से अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन में फंसी हुई हैं। इसी बीच उन्होंने अपने सह अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ मिलकर स्पेस वॉक कर नया रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ, विलियम्स और विल्मोर ने स्पेस में अपने गोल्स को पूरा कर लिया है।
Updated:- 2025-01-31, 19:01 IST
image

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पिछले लगभग 7 महीनों से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। बोइंग स्पेसक्राफ्ट के खराब होने के बाद, सुनीता अपने सहयात्री बुच विल्मोर के साथ, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसी हुई हैं। उन्हें वापिस लाने की कई कोशिशें की जा रही हैं। इसी बीच, सुनीता और बुच ने अंतरिक्ष में एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने कल यानी गुरुवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 5.5 घंटे की स्पेसवॉक की है और इसी के साथ, ये दोनों सबसे ज्यादा स्पेस वॉक करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। स्पेस वॉक क्या होती है और दोनों का यह रिकॉर्ड क्यों खास है, चलिए आपको बताते हैं।

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में कायम किया नया रिकॉर्ड

Sunita Williams Space Walk

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। नासा की तरफ से बताया गया कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन के 60 घंटे और 21 मिनट के स्पेस वॉक के रिकॉर्ड से आगे निकल गई हैं। नासा की तरफ से यह भी कहा गया है कि इस स्पेस वॉक के साथ ही, इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में इनके गोल्स को पूरा कर लिया है। स्टेशन के ट्रस से रेडियो फ्रीक्वेंसी ग्रुप एंटीना असेंबली को हटाना और क्वेस्ट एयरलॉक की सरफेस से सैंपल कलेक्ट करना, इनके मुख्य उद्देश्य थे।

क्या होती है स्पेस वॉक?

इस खबर को जानने के बाद, आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर स्पेसवॉक क्या होती है और अंतरिक्ष में चहलकदमी कैसे की जाती है। जब कोई अंतरिक्ष यात्री, स्पेस में अपने स्पेस क्राफ्ट से बाहर निकलकर, वॉक करता है, तो उसे स्पेसवॉक कहा जाता है। अंतरिक्ष में जीरो ग्रेविटी होती है और वहां पर वॉक करते समय, अंतरिक्ष यात्री अपने स्पेस क्राफ्ट से बंधे रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Sunita Williams की तरह आप भी बनना चाहते हैं एस्ट्रोनॉट? जानें कौन से कोर्स की करनी होगी पढ़ाई

मार्च 2025 में हो सकती है सुनीता विलियम्स की वापिसी

sunita williams in space


बताया जा रहा है कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी दोनों को अंतरिक्ष से लाने के लिए, नया अंतरिक्ष यान तैयार किया जा रहा है और जल्द ही दोनों को वापिस लाने के लिए, एक मिशन शुरू किया जाएगा। इस साल मार्च में इनकी वापिसी की उम्मीद बताई जा रही है।

 यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स जानिए कब और कैसे आएंगी वापस

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।