Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर ऐतिहासिक वापसी, साथी विल्मोर संग फ्लोरिडा के तट पर हुई सफल लैंडिंग

Sunita Williams Return To Earth: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने सहयोगी बुच विल्मोर के साथ 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटी हैं। नासा के ये दोनों अंतरिक्ष यात्री कुल 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौटे हैं। उनकी वापसी स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए हुई। 17 घंटे की यात्रा करने के बाद ड्रैगन अंतरिक्ष यान 19 मार्च की सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में स्प्लैश डाउन हुआ। इसके बाद अंतरिक्ष यान में सवार सभी यात्रियों के सेहत की जांच की जाएगी। आपको बता दें कि भारत की बेटी सुनीता विलियम्स अपने साथी विल्मोर के साथ जून 2024 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुई थी। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे, लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी होने की वजह से अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ महीनों तक रुकना पड़ा।
इसे भी पढ़ें- खाने-पीने से लेकर चलने और सोने तक, जानें अंतरिक्ष में कैसे रहते हैं एस्ट्रोनॉट?
सुनीता विलियम्स को धरती पर वापस लाने कब गया था अंतरिक्ष यान?

सुनीता विलियम्स को धरती पर वापस लाने के लिए स्पेसएक्स का यह क्रू मिशन 15 मार्च को अंतरिक्ष में गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को 9 महीने से फंसे इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की जिम्मेदारी दी थी। हालांकि, कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण वे बीच में फंस गए थे और इस वजह से मिशन में देरी हुई। अब 17 घंटे के भीतर यह मिशन पूरा होने की उम्मीद है। सुनीता विलियम्स की वापसी से हर कोई काफी खुश है और देशभर में उनके लिए जाप और पूजा-हवन का आयोजन हो रहा था।
इसे भी पढ़ें- अमेरिकी एस्ट्रोनॉट का क्या है भारत से नाता? 9 महीने बाद धरती पर उतरने वाली सुनीता विलियम्स के बारे में जानें दिलचस्प फैक्ट्स
अमेरिका में हुआ था सुनीता विलियम्स का जन्म

सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहायो के यूक्लिड में हुआ था। फिर भी वह भारतीय मूल की मानी जाती हैं, क्योंकि उनकी जड़ें गुजरात से जुड़ी हैं। दरअसल, सुनीता के पिता दीपक पांड्या मूल रूप से मेहसाणा जिले के झूलासन गांव के रहने वाले थे और बाद में वे अमेरिका में न्यूरोएनाटॉमी के क्षेत्र में काम करने लगे थे। इसके बाद, सुनीता ने माइकल विलियम्स नामक व्यक्ति से शादी रचाई थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है।
इसे भी पढ़ें- सुनीता विलियम्स को कितनी सैलरी देता है NASA? जानिए एस्ट्रोनॉट को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।