इस तारीख को होने वाली है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी को लेकर लगातार लाइमलाइट बने हुए हैं। अब दोनों की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
Updated:- 2021-12-06, 10:00 IST
image

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के रयूमर्ड कपल बताए जाते हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबर लगातार ट्रेंड में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बॉलीवुड का ये रयूमर्ड कपल जल्द डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाला है। इसी अलावा ऐसा भी कहा गया कि शादी से पहले दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे। फिलहाल दोनों खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा। बता दें कि हाल ही में दोनों की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई।

दरअसल, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अलग महीने शादी करने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है वेडिंग के फंक्शन अगले महीने 7 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। अब शादी की डेट सामने आने के बाद फैंस एक बार फिर एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि फैंस दोनों को काफी समय से एक कपल के रूप में देखना चाह रहे थे।

इस तारीख को शादी कर सकते हैं विक्की-कैटरीना

kat vicky


फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों की शादी के फंक्शन, राजस्थान 7 दिसंबर से शुरू हो जाएगी और 9 दिसंबर तक चलेगी। कैटरीना और विक्की कौशल की टीम शादी की तैयारी में जुटी हुई है, जहां लोग टिकट बुकिंग से लेकर मेहमानों के रहने की व्यवस्था सब कुछ का खास ध्यान दे रहे हैं। बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दोनों ही बी-टाउन के पॉपुलर एक्टर में से एक हैं। अब ऐसे में जाहिर है कि इनकी शादी बॉलीवुड के शानदार शादियों में से एक हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों की शादी में 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

 

 

इसे भी पढ़ें:  कपूर खानदान की ये 3 बहुएं थीं सक्सेसफुल एक्ट्रेस, अपना करियर छोड़ बसा लिया था घर

 

सवाई माधोपुर के कलेक्टर संभालेंगे कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना और विक्‍की की शादी  9 दिसंबर को राजस्‍थान के सवाई माधोपुर में होने वाली है। इस शादी में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी सवाई माधोपुर के कलेक्टर को दी गई है। इस मामले को लेकर 3 दिसंबर को विशेष बैठक भी हुई है। इस बैठ से जुड़ा एक डॉक्‍यूमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कैटरीना के हाथों में लगेगी खास तरीके की मेहंदी

katrina kaif mehandi

 

बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, कैटरीना कैफ की मेहंदी रस्म के लिए खास तरीके की मेहंदी का उपयोग किया जाएगा। दरअसल, जोधपुर के पाली जिले की सोजत नामक मेहंदी कैटरीना कैफ के हाथों पर लगाई जाएगी। सोजत के कारीगर नेचुरल तरीके से मेहंदी तैयार कर रहे हैं। साथ ही, इसमें किसी भी तरह का केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा सोजत मेहंदी हाथ से तैयार की जाती है। सोजत मेहंदी विक्रेता के अनुसार, कैटरीना की शादी के लिए मेहंदी तैयार करने में लगभग 50 हजार से 1 लाख रुपये खर्च होंगे। हालांकि, व्यवसायी इसके लिए कोई पैसा नहीं ले रहा।

वेडिंग आउटफिट की हो रही है चर्चा

फैंस कैटरीना कैफ को शादी के जोड़े में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस खास दिन के लिए विक्की कौशल और कैटरीना ने सब्यसाची के आउटफिट को चुना है। दोनों अपनी वेडिंग डे में सब्यसाची द्वारा डिजाइन कपड़ों में नजर आएंगे। बता दें कि बॉलीवुड के पॉपुलर फैशन डिजाइनर में से एक हैं सब्यसाची मुखर्जी। इससे पहले उन्होंने कई बॉलीवुड सितारों के लिए आउटफिट डिजाइन किया हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की कौशल और कैटरीना अबू जानी और मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन आउटफिट में भी नजर आएंगे। दोनों एक्टर्स ने संगीत, मेहंदी और रिसेप्शन के लिए आउटफिट्स पहले से तय कर चुके हैं।

 

इसे भी पढ़ें:  दहेज़ के पैसों को लेकर राजस्थान की एक दुल्हन ने पिता से की अनोखी मांग

 

काफी समय से सीक्रेट रिलेशनशिप में हैं विक्की-कैटरीना!

vicky and katrina wedding

 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऑफिशियली नहीं कहा है। हालांकि, कुछ सेलेब्स दोनों को अक्सर छेड़ते हुए नजर आ चुके हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को काफी समय से सीक्रेट रखने की कोशिश की है। मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में जब विक्की कौशल से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि 'वो अपने पर्सनल रिलेशन को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। दरअसल, बातें  जब बाहर आती हैं तो फैलने लगती है,और फिर इससे गलतफहमी पैदा होती है। इसलिए वो पब्लिक में कुछ बोलना पसंद नहीं करते।'


उम्मीद है कि आपको विक्की कौशल और कैटरीना से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।