गन्ने के रस के इन ज्योतिष उपायों से माता लक्ष्मी की बनी रहेगी असीम कृपा

(sugarcane juice remedies to please maa lakshmi) कई बार ऐसा होता है व्यक्ति को मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। जिसके कारण व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है और कर्ज में डूब जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में इन परेशानियों को ग्रहों से जोड़कर बताया जाता है। जिसे दूर करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं।
अब ऐसे में इन समस्याओं को दूर करने के लिए गन्ने के रस के महाउपाय के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसे करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त हो सकती है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं।
धन लाभ के लिए गन्ने के रस का उपाय (Remedy of field juice for financial gain)
शुक्रवार के दिन लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) नारायण के श्री सूक्त का पाठ करते हुए गन्ने के रस से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको लाभ हो सकता है और घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आएगी। साथ ही धन-धान्य में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
व्यापार में लाभ के लिए गन्ने के रस का उपाय (Sugarcane juice solution for profit in business)

अगर आप व्यापार में लाभ पाना चाहते हैं, शुक्रवार (शुक्रवार मंत्र) के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है और शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - इन फलों के उपयोग से दूर होगा नवग्रह दोष
सुख-समृद्धि के लिए गन्ने के रस का उपाय (Sugarcane juice remedy for happiness and prosperity)
सुख-सौभाग्य और धन-धान्य में बढ़ोतरी के लिए भगवान शिव को गन्ने के रस में थोड़ा सा तिल का तेल डालकर अभिषेक करें और कामना करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।
दरिद्रता से छुटकारा के लिए गन्ने के रस का उपाय (Sugarcane juice solution to get rid of poverty)
अगर आप दरिद्रता से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हर मास की पंचमी तिथि के दिन एक लोटे में थोड़ा सा गन्ने का रस लेकर सात बार अपना नाम लें और गोत्र का नाम लें। उसके बाद इसे तुलसी की जड़ में अर्पित कर दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और उसके बाद तुलसी की विधिवत पूजा करें। ऐसा करने से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - ज्योतिष में केले के फल का क्या है महत्व
गन्ने का रस पीपल के पेड़ में डालें (Pour sugarcane juice into Peepal tree)

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में गन्ने का रस चढ़ाएं। इससे आपको ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही व्यक्ति को मानसिक शांति से भी मुक्ति मिल सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।