Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:27 PM IST

चूड़ियों को सजाकर रखने के लिए बेस्ट हैं Bangle Organiser  के ये डिजाइंस, ड्रेसिंग टेबल दिखेगी मैनेज्ड

Bangle Organiser Rack Designs: चूड़ियों का शौक हर महिला को होता है, लेकिन इन्हें सही तरीके से संभाल कर रखना अक्सर मुश्किल भरा होता है। चूड़ियों को टूटने और उलझने से बचाने के लिए बेस्ट हैं ये बैंगल ऑर्गनाइजर डिजाइंस।
Updated:- 2026-05-15, 10:11 IST
bangle organizer  designs

Bangle Organiser For Dressing Tableचूड़ियों का शौक हर महिला को होता है, लेकिन इन्हें सही तरीके से संभाल कर रखना अक्सर मुश्किल भरा होता है। चूड़ियां अगर इधर-उधर बिखरी हो, तो न केवल ड्रेसिंग टेबल बिखरी रहती है बल्कि कांच की चूड़ियों के टूटने का डर रहता है। अब ऐसे में महिलाएं बैंगल्स बॉक्स का इस्तेमाल करती हैं, जिससे चूड़ियां सुरक्षित रहने के साथ ही कमरे की ड्रेसिंग टेबल को एक प्रोफेशनल और मैनेज्ड लुक मिलता है। ऑर्गनाइजर में चूड़ी रहने की वजह से इन्हें चुनने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन बैंगल ऑर्गनाइजर डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी ड्रेसिंग टेबल और अलमारी को खूबसूरत दिखाएगा।

वॉल माउंटेट बैंगल कैबिनेट ऑर्गनाइजर (Wall-Mounted Bangle Cabinet)

Tony Bramwell Wall-mounted bangle cabinet

वॉल-माउंटेड बैंगल कैबिनेट ऑर्गनाइजर आपकी चूड़ियों और कंगन को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने का एक बेहतरीन तरीका है। दीवार पर टंगने के कारण यह ड्रेसिंग एरिया में जगह बचाता है। इसमें लगे मल्टीपल रॉड्स और हुक्स से चूड़ियां आपस में उलझती या टूटती नहीं हैं। कांच के दरवाजे वाला डिजाइन धूल-मिट्टी से बचाते हुए आपको सही मैचिंग चुनने में मदद करता है।

लेदर फिनिश ब्रीफकेस (Leather Finish Briefcase Bangles Orgniser)

Leather Finish Briefcase Bangles Organizer

लेदर फिनिश ब्रीफकेस बैंगल ऑर्गनाइजर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो मजबूती और स्टाइल दोनों में से किसी के साथ समझौता नहीं करते। इसका प्रीमियम लेदर लुक ड्रेसिंग टेबल को बेहद 'क्लासी' और प्रोफेशनल टच देता है। इसमें मजबूत लॉक और सॉफ्ट इंटीरियर लाइनिंग होती है, जो कीमती चूड़ियों को धूल और टूटने से बचाती है। यह सालों-साल चलते हैं और गिफ्टिंग के लिए भी शानदार विकल्प हैं।

कस्टमाइज्ड नेम बॉक्स बैंगल ऑर्गेनाइजर (Customised Name Box Bangle Organiser)

Customised Name Box Bangle Organiser

अपने नाम के पहले अक्षर वाले कस्टमाइज्ड बॉक्स आजकल काफी चलन में हैं। अगर आप अपनी अलमारी को मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो कस्टमाइज्ड नेम बॉक्स बैंगल ऑर्गनाइजर बेस्ट है।

हनीकॉम्ब डिवाइडर बैंगल ऑर्गनाइजर डिजाइन (Honey Comb Divider Bangle Orgniser)

Honey Comb Divider Bangle Orgniser

दराज (Drawer) के अंदर रखने के लिए छोटे-छोटे खांचे, जिनमें आप सेट बनाकर रख सकती हैं। हनीकॉम्ब डिवाइडर उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो अपनी चूड़ियों को दराज के अंदर व्यवस्थित रखना चाहती हैं। यह प्लास्टिक या फ्लेक्सिबल फैब्रिक में आता है, जिससे आप हर सेक्शन में चूड़ियों का एक अलग सेट या मैचिंग कंगन सुरक्षित रख सकती हैं। यह उलझन और टूट-फूट को रोकता है।

हैंगिंग पॉकेट होल्डर (Hanging Pocket Holder Bangle Orgniser)

Hanging Pocket Holder Bangle Orgniser

छोटे घरों और भरी हुई अलमारियों के लिए एक स्मार्ट है। यदि आपकी ड्रेसिंग टेबल पर जगह कम है या आपकी अलमारी पूरी तरह भर चुकी है, तो यह ऑर्गनाइजर आपके लिए 'स्पेस सेविंग' का सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

लैडर्ड डिस्प्ले स्टैंड (Ladder Display Stand Bangle Orgniser)

ladder bangles organiser

यह डिजाइन सीढ़ियों की तरह होता है। इसमें 3 या 4 लेयर्स होती हैं जो पीछे की ओर ऊंची होती जाती हैं। इसमें आप अपनी चूड़ियों को कलर के हिसाब से सजा सकती हैं। बुटीक और फैंसी ड्रेसिंग रूम के लिए यह डिजाइन सबसे शानदार है।

वेलवेट बॉक्स ऑर्गनाइजर (Bangle Velvet Box Organiser)

Bangle Velvet Box Organizer

वेलवेट बॉक्स ऑर्गनाइजर सबसे पुराना और सेफ ऑप्शन है। इसमें लकड़ी या हार्डबोर्ड के ऊपर वेलवेट का कपड़ा लगा होता है। इसके अंदर कई रॉड्स होती हैं, जिनमें आप चूड़ियों को सेट करके रख सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बंद रहता है, जिससे चूड़ियों पर धूल नहीं जमती। अगर आपकी चूड़ियां महंगी या फिर उस पर कुंदन का काम तो यह बॉक्स बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- बिखरे हुए इयररिंग्स को स्टोर करने के लिए ये हैक्स आएंगे काम

एक्रिलिक ट्रांसपेरेंट स्टैंड (Acrylic Transparent Stand)

transparent bangle stand

अगर आपके बेडरूम में मॉडर्न ड्रेसिंग टेबल्स लगा है, तो एक्रिलिक स्टैंड काफी ट्रेंड में हैं। ये दिखने में कांच की तरह साफ और पारदर्शी होते हैं। इसमें चूड़ियों को हैंग कर सकती हैं, जिससे आपको बाहर से ही पता चल जाता है कि कौन सी बैंगल्स कहां रखी हैं। यह आपके रूम को एक शोरूम जैसा लुक देता है।

वॉल-माउंटेड बैंगल होल्डर (Wall-Mounted Bangle Holder)

hanging bangle stand

अगर आपकी ड्रेसिंग टेबल छोटी है और उस पर जगह कम है, तो आप दीवार पर लगने वाले स्टैंड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप आईने के बगल में या अलमारी के अंदर की तरफ टांग सकती हैं। इसमें हुक या रॉड लगे होते हैं जो चूड़ियों को व्यवस्थित रखते हैं। यह स्पेस सेविंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

रोटेटिंग बैंगल टावर (Rotating Bangle Tower)

rotating bangle rack

अगर आपके पास ढेर सारी बैंगल्स है, तो रोटेटिंग बैंगल टावर आर्गनाइजर बेस्ट है। यह गोल घूमता है, जिससे आप अपनी जगह पर खड़े होकर ही हर तरफ की चूड़ियां देख और निकाल सकती हैं। यह दिखने में बहुत स्टाइलिश लगता है और ड्रेसिंग टेबल के कोने में आसानी से फिट हो जाता है। इसमें कई लेयर्स होती हैं, जिससे कम जगह में ज्यादा चूड़ियां आ जाती हैं।

पोर्टेबल पाउच या रोल (Portable Pouch or Roll)

bangle storage box for travel

अगर आप अक्सर सफर करती हैं, तो बैंगल रोल आपके लिए सबसे अच्छा है। यह एक बेलनाकार पाइप जैसा होता है जिस पर चूड़ियां चढ़ाकर उसे कपड़े के कवर में बंद कर दिया जाता है। यह सूटकेस में कम जगह लेता है और चूड़ियों को टूटने से बचाता है। साथ ही, इसे छोटी अलमारियों में रखना आसान होता है।

इसे भी पढ़ें- X-Ray Report Reuse Idea: 20 रुपये में बेकार पड़े एक्स-रे रिपोर्ट से बनाएं चूड़ी बॉक्स, बाजार से नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest, amazon


FAQ
कांच की चूड़ियों के लिए सबसे सुरक्षित ऑर्गनाइजर कौन सा है?
कांच की चूड़ियों के लिए वेलवेट कोटेड बॉक्स सबसे अच्छे होते हैं। इनका सॉफ्ट मटेरियल चूड़ियों को आपस में टकराकर टूटने या उन पर स्क्रैच पड़ने से रोकता है।
क्या लकड़ी के स्टैंड से चूड़ियों पर खरोंच लग सकती है?
अच्छी फिनिशिंग वाले लकड़ी के स्टैंड सुरक्षित होते हैं। हालांकि, अगर लकड़ी खुरदरी है, तो लाख या पेंट वाली चूड़ियों पर निशान पड़ सकते हैं। ऐसे में स्मूथ पॉलिश वाला या मखमल चढ़ा हुआ स्टैंड ही लें।
ट्रैवलिंग के दौरान किस तरह का बैंगल ऑर्गनाइजर इस्तेमाल किया जा सकता है?
ट्रैवलिंग के लिए बैंगल रोल या सिलेंडर शेप के जिपर पाउच का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।