India’s First Transgender Model: किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं भारत की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल, जानें उनकी बेहद इंस्पायरिंग कहानी

भारत की सबसे टॉप ट्रांसजेंडर मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर खुशी शेख आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज वह जहां है वहां तक पहुंचना अधिकांश लड़कियों का सपना होता है। हालांकि, इस सपने को पूरा करना सभी के बस की बात नहीं होती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की मेंबर होने के बाद भी उन्होंने इतना सब कुछ कैसे हासिल किया। चलिए जानते हैं खुशी शेख की इंस्पायरिंग कहानी।
ट्रांसजेंडर होने के कारण स्कूल से निकाल दिया
खुशी शेख जब 5वीं क्लास में थी तब तक वह बाकी बच्चों के तरह ही अपनी जीवन बीता रही थी। हालांकि, जब वह 5 क्लास में गई तो उनके स्कूल में पता चला कि वह ट्रांसजेंडर हैं। इसके बाद उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। गरीब होने के कारण उन्हें भीख भी मांगना पड़ा। इससे उनके लक्ष्य और भी मजबूत होते गए।
कुछ अलग करना चाहती थी खुशी

उन्होंने बचपन से ही ठान लिया था कि उन्हें कुछ अलग करना हैं। जिसके बाद उन्होंने मॉडल बनने को सोचा। उनका यह फैसला उनके लिए बिलकुल सही साबित हुआ। आज वह भारत की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल है। उनके लुक को देखकर कहना मुश्किल हो सकता है कि वह ट्रांसजेंडर कम्युनिटी से आती हैं। वह बाकी मॉडल की तरह ही बेहद खूबसूरत है और अपने साथ कई लोगों को इंस्पायर कर रही हैं।(ट्रांसजेंडर अधिनियम से जुड़ी जरूरी बातें)
इसे भी पढ़ेंः ट्रांसजेंडर्स को टीनएज में परेशान कर सकती हैं ये समस्याएं
खुशी ने माता- पिता किया सपोर्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो ख़ुशी के माता- पिता ने उनका काफी सपोर्ट किया है। दूसरे माता- पिता की तरह उन्हें कभी त्यागा नहीं। से ये एहसास कराया कि वो यूनिक हैं। इतना ही नहीं उनके माता- पिता में इस बात का कोई गम नहीं था कि वह ट्रांसजेंडर है।
इसे भी पढ़ेंः कौन हैं ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत? जानें उनकी बेहद इंस्पायरिंग कहानी
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. #LivingWithPride
Photo Credit: instagram
Pride Month 2023: रुद्रानी छेत्री ने ट्रांसजेंडर के बीच ऐसे फैलाई पीरियड्स को लेकर जागरूकता
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।