भारत के ट्रांसजेंडर अधिनियम से जुड़ी ये बातें जरूर जानें

Transgender Persons Act: बहुत से लोगों के मन में सवाल आते हैं कि क्या भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ा कोई अधिनियम है? इस सवाल का जवाब है हां।   
Updated:- 2023-06-01, 18:01 IST
image

Transgender Persons Act: हर देश में ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े अलग-अलग अधिनियम हैं। भारत में भी ट्रांसजेंडर समुदाय ने अपने हक के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। साल 2019 में भारतीय संसद द्वारा ट्रांसजेंडर अधिनियम पारित किया गया। इस अधिनियम का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की रक्षा करना है। इस अधिनियम के बारे में हमने बात की बॉम्बे हाई कोर्ट में वकील शकानी शाह से। 

ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम, 2019 

trasgender persons act

ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम साल 2019 में लाया गया। यह अधिनियम ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को खुद की पहचान चुनने का हक देता है। इस अधिनियम की मदद से एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति अपने प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।(LGBTQIA क्या है?) 

संसद टीवी द्वारा प्रकाशित लेख के मुताबिक, "यह अधिनियम ट्रांसजेंडर व्यक्ति को परिभाषित करता है, जिसका लिंग जन्म के समय निर्दिष्ट लिंग से मेल नहीं खाता है। इसमें ट्रांस-पुरुष, ट्रांस-महिला, इंटरसेक्स विविधता वाले व्यक्ति और सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान वाले व्यक्ति, जैसे किन्नर और हिजड़ा शामिल हैं।

इसे भी पढ़ेंः कौन हैं ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत? जानें उनकी बेहद इंस्पायरिंग कहानी

भेदभाव को खत्म करना है यह अधिनियम 

transgender act in india

ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम ट्रांसजेंडर समुदाय के खिलाफ होने वाले सभी भेदभाव को भी खत्म करता है। फिर चाहे बात शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक शौचालयों और सार्वजनिक परिवहन की ही क्यों ना हो, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग बेझिझक अपनी आवाज उठा सकते हैं। 

कोई भी सरकारी या निजी संस्था भर्ती के मामलों में किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं कर सकती है। ऐसा होने पर सरकार द्वारा एक्शन लिया जाएगा। इसके अलावा यह अधिनियम शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसी भी कई हक देता है। 

इसे भी पढ़ेंः कौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जिन्होंने समाज के लिए निभाई मुख्य भूमिका

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।