Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:42 PM IST

सोनम कपूर का अपने पति आनंद आहूजा के लिए प्यार भरा पोस्ट, पति की हैं फैन

बिंदास और मस्तमौला सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ मस्ती करती तो बहुत बार दिखी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने हमसफर की दिलो-जान से तारीफ की है। 
Updated:- 2018-09-14, 00:24 IST
image

सोनम कपूर इंस्टाग्राम पोस्ट से जाहिर होता है कि वह अपने पति पति आनंद आहूजी की किस कदर दीवानी हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस बात की परवाह नहीं करते कि दुनिया उनके बारे में क्या सोचती है। जब सोनम ने बताया था कि आनंद ने बिना अंगूठी के ही उन्हें प्रपोज कर दिया था, तो उनके इस कमेंट पर हर महिला का ध्यान गया था। सोनम आनंद के साथ पूरी तरह बिंदास रहती हैं, यह हमें शादी के दौरान उनके शरारत भरे वीडियो देखकर साफ हो गया था। लेकिन इन शरारतों के साथ वह आनंद आहूजा के लिए किस तरह से डेडिकेटेड हैं, यह जाहिर करने में भी वह पीछे नहीं रहतीं। सोनम ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से जाहिर कर दिया कि वह और आनंद एक दूसरे से बेइंतेहा प्यार करते हैं। 

sonam kapoor anand ahuja article inside

सोनम ने अपनी पोस्ट में ये लिखा 

सोनम ने अपने डियर हसबैंड आनंद आहूजा की तारीफ करते हुए लिखा कि वह अपने पति की सकारात्मकता और स्पॉन्टेनिटी काफी पसंद करती हैं। उन्होंने आनंद के लिए रॉब सिल्टानेन का एक लोकप्रिय विचार लिखा, जिसका मजमून कुछ यूं है, 'यहां बात एक जुनूनी लोगों की हो रही है। वो मिसफिट हैं। वह रिबेल हैं। उनके होने से मुश्किलें भी खड़ी होती हैं। वो ऐसे हैं, जो चीजों को अलग नजरिए से देखते हैं। हो सकता है कि कुछ लोग उन्हें क्रेजी कहें, हम उनके भीतर एक जीनियर देखते हैं। क्योंकि जो लोग इतने जुनूनी होते हैं कि वे ये सोचते हैं कि वे दुनिया बदल सकते हैं, उन्हीं में यह कुव्वत होती है कि वे दुनिया में बदलाव ला सकें।' इस पोस्ट के साथ सोनम ने #everydayphenomenal love का हैशटेग भी डाला। यह हैशटेग सोनम ने अपनी शादी और रिलेशनशिप का जिक्र करने के लिए पहले भी इस्तेमाल किया है। यहां सोनम ने जिस तरह आनंद की तारीफ की है, उससे देखकर कुछ ऐसा जाहिर होता है कि इन दोनों की जोड़ी स्वर्ग से बनकर आई है। 

sonam kapoor anand ahuja inside

आनंद आहूजा भी हैं सोनम के दीवाने

आनंद भी अपने क्यूट सी वाइफ पर मरते हैं। वह कहते हैं, 'अपनी जिंदगी की शुरुआत से ही मैं तुम्हारे चेहरे की तलाश कर रहा था। ...आज मैंने तुम्हें देख लिया। आज मैंने उस कशिश, उस खूबसूरती को देख लिया, जिसे मैं बरसों से तलाश रहा था... मैंने तुम्हें खोज लिया है।' सोनम और इससे पहले आनंद ने जिस तरह से एक-दूसरे की तारीफ की है, वह अपने आप में बेमिसाल है। 

sonam kapoor anand ahuja article inside

साथ में चल पड़े हैं जिंदगी के खूबसूरत सफर पर

सोनम और आनंद आहूजा ने पूरी धूमधाम से शादी की थी, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों को इन्वाइट किया था। इसमें अमिताभ बच्चन से लेकर करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान, रणवीर सिंह, आमिर खान, जहानवी कपूर, खुशी कपूर, रानी मुखर्जी, करण जौहर, श्वेता बच्चन नंदा, करिश्मा कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, स्वरा भास्कर, अर्जुन कपूर और मसाबा गुप्ता जैसे हस्तियां शामिल थीं।

  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।