सोनम कपूर ने बेटे की तस्वीर शेयर कर बताया नाम, आप भी जानें

बॉलीवुड स्टार्स आए दिन कोई ना कोई अपडेट देकर सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम बताया है। इसके बाद से वह चर्चा में हैं। सोनम ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर कर पोस्ट डाला है कि उन्होंने अपने बेटे का यह नाम क्यों रखा है।
सोनम, आनंद और उनके बेटे की खूबसूरत तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस से लेकर स्टार्स तक, हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। आइए आप भी जानिए सोनम ने अपने बेटे का क्या नाम रखा है।
सोनम कपूर के बेटे का नाम

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "उस शक्ति की भावना में जिसने हमारे जीवन को नया अर्थ दिया है.....हनुमान और भीम से प्रेरीत जो अपार साहस और शक्ति का प्रतीक हैं ...हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं।
इसे भी पढ़ेंः फैशनिस्टा सोनम कपूर ने आनंद अहूजा से क्यों की शादी
बहुत खास है सोनम के बेटे का नाम
View this post on Instagram
- सोनम ने लिखा 'हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक है। वह सांस के देवता हैं। हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं। उन्होंने लिखा कि प्राण, इंद्र, शिव और काली देवता वायु से संबंधित हैं। वह जीवों में प्राण फूंक सकते हैं और बुराईयों को नष्ट कर सकते है।'
- उन्होंने आगे लिखा कि वायु और पूरे परिवार के लिए आपकी लगातार शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।' सोनम, आनंद और दोनों का बेटा वायु इस फोटो में बेहद शानदार लग रहे हैं। तीनों ने पीले रंग का आउटफिट पहना हुआ है।
- आमतौर पर पिता का दूसरा नाम बच्चों के नाम के साथ लगा देखने को मिलता है। हालांकि सोनम के बेटे का नाम थोड़ा अलग है। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'वायु कपूर अहूजा' रहा है। मतलब ये कि पहले सोनम का उपनाम लगाया गया है और बाद में आनंद का।
इसे भी पढ़ेंः : सोनम कपूर के इन ब्यूटी टिप्स से आप भी दिख सकती हैं खूबसूरत और जवां
सेलेब्स ने दी बधाई
सोनम के पोस्ट पर अनिल कपूर, ईशा गुप्ता, मलाइका अरोड़ा, शिबानी दांडेकर और दिशा पाटनी जैसे कई फैमिली मेंबर और स्टार्स शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोनम ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। ऐसे में फैंस वायु का चेहरा देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
आपको सोनम और आनंद के बेटे का नाम कैसे लगा यह हमें आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Soonam Kapoor/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।