
Sonam Kapoor का घर नहीं है किसी महल से कम, देखें फोटोज
<strong>Soonam Kapoor House:</strong> सोनम कपूल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी एक अलग फैन-फोलोइंग है और यही कारण है कि फैंस उनसे जुड़ी हर एक बात जानना चाहते हैं। कुछ समय पहले ही मम्मी बनी सोनम कपूर की हर एक चीज लग्जरी होती है। फिर चाहे उनकी एक से बढ़कर एक ड्रेसेज हों या उनका घर। आपने सोनम के ऑउटफिट्स तो अलग-अलग इवेंट्स में देखे ही होंगे इसलिए आज हम आपको उनके घर की फोटोज दिखाने वाले हैं।

करोंड़ों का है घर

सोनम कपूर और आनंद अहूजा का घर ना सिर्फ दिल्ली बल्की मुंबई और लंदन में भी है। उनके सारे घरों की कीमत करोड़ों में है जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।
ऐसी है सोनम के बेटे की नर्सरी

सोनम ने अपने बेटे वायु के लिए घर में खूबसूरत नर्सरी बनवाई है जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इस नर्सरी में आपको बेड से लेकर खिलौने तक, हर एक चीज देखने को मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः फैशनिस्टा सोनम कपूर ने आनंद अहूजा से क्यों की शादी, जानिए असली वजह
दीवारों को दिया है खूबसूरत लुक

सोनम कपूर ने अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए दीवारों पर अलग तरह का डिजाइन बनवाया हुआ है जो उनके पूरे घर के इंटीरियर को अलग दिखाता है।
घर में मौजूद हैं कई एंटिक चीजें

सोनम और आनंद को एंटीक चीजों का बहुत शौक है। ऐसे में आपको कपल के घर के हर कोने में कुछ ना कुछ यूनिक चीजें देखने को मिल जाएंगी।
डाइनिंग टेबल

सोनम कपूर और आनंद के घर का डाइनिंग टेबल भी काफी बड़ा है जो काफी अच्छा है।
बेहद खूबसूरत है कपल का बेडरूम

जब बात पूरे घर की हो रही हो तो बेडरूम को नजरअंदाज कैसे किया जाए। कपल ने बेड को यूनिक लुक देने के लिए सफेद कलर चुज किया है।
इसे भी पढ़ेंः सोनम कपूर ने बेटे की तस्वीर शेयर कर बताया नाम, आप भी जानें
देखिए ड्राइंग रूम की झलक

शानदार फर्नीचर ही सोनम और आनंद के घर को अलग दिखाता है। ड्राइंग रूम को सजाने के लिए भी कपल ने अलग-अलग रंग का फर्नीचर लगाया हुआ है।
घर में है ग्रीन एरिया

आपको हर एक स्टार के घर में ग्रीन एरिया देखने को मिल जाएगा। सोनम और आनंद के घर में भी ग्रीन एरिया है।
तो ये थी सोनम कपूर क घर की कुछ तस्वीरें। आपको उनके घर का कौनसा हिस्सा सबसे अच्छा लगा, यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram