घर को सजाने के लिए यूं तो महिलाएं कई तरीके अपनाती हैं। वह कई तरह के डेकोरेटिव पीसेस से लेकर प्लांट्स तक को अपने घर में जगह देती हैं। लेकिन एक चीज जो उनके घर के इंटीरियर को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह है वॉल कलर्स। हर कलर का अपना एक अलग चार्म होता है और अगर उन्हें सही तरह से घर की अलग-अलग दीवारों पर इस्तेमाल किया जाए तो इससे घर बेहद ही खूबसूरत नजर आता है।
आमतौर पर, यह देखने में आता है कि लोग बिना सोचे-समझे कोई भी कलर दीवार पर करवा देते हैं। लेकिन इससे पूरे घर की कलर स्कीम बिगड़ जाती है। आप घर के अलग-अलग कोनों की अहमियत और अपनी पसंद को ध्यान में रखते हुए कलर्स का चयन बेहद सोच-समझकर करें। इससे आपका घर बेहद ही यूनिक नजर आएगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बेडरूम वॉल के लिए कुछ कलर व शेड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी पेंट करवाकर बेडरूम की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं-
इंडिगो कलर
जब बेडरूम वॉल के लिए कलर की बात हो तो ऐसे में आप ब्लू कलर पर आंख मूंदकर भरोसा कर सकती है। ब्लू में भी कई शेड्स होते हैं। इनमें इंडिगो आपके बेडरूम को एक रिच लुक देता है। वास्तव में, यह बेडरूम की दीवारों के लिए सबसे अच्छे रंगों में से एक है। आप चाहें तो बेडरूम में नेवी ब्लू कलर का ऑप्शन भी चुन सकती हैं। जब आप ब्लू को अपनी दीवारों का हिस्सा बनाएं तो कमरे को डेकोरेट करने के लिए रस्टिक फर्नीचर का ऑप्शन चुनें। इसके अलावा आप जूट व ऐसे ही अन्य चीजों की मदद से बेडरूम को डेकोरेट भी कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर की सजावट में रखें इन बातों का ख़ास ख्याल
पियर ग्रीन
पियर ग्रीन एक ऐसा कलर है, जो आपके मूड को एकदम से बूस्ट करता है, जिससे आप बेडरूम में जाने पर काफी हैप्पी फील करते हैं। (बेडरूम को आर्गेनाइज करने में यह हैक्स आएंगे आपके काम) यह वास्तव में एक येलोइश ग्रीन कलर होता है, जो देखने में काफी अच्छा लगता है। आप इसे अपने बेडरूम में अप्लाई कर सकते हैं। आप चाहें तो इसके साथ ऐश ग्रे या क्रेप पिंक जैसे कलर्स को किसी ना किसी रूप में अपने कमरे में शामिल कर सकते हैं। जिससे आपका बेडरूम एक एलीगेंट और ब्यूटीफुल टच देगा।
वायलेट
वायलेट एक स्टाइलिश और लक्जरिश कलर माना जाता है और इसलिए बेडरूम को एक रॉयल लुक देने के लिए आप वायलेट कलर का चयन कर सकती हैं। यह एक ऐसा रंग है जो आपको बेडरूम में कई तरह के डिजाइनों के साथ एक्सपेरिमेंट करने की आजादी देता है। आप इससे कमरे में बोहेमियन लुक से लेकर मॉडर्न लुक तक क्रिएट कर सकती हैं। (इन आसान डेकोर आईडियाज की मदद से अपने रूम को बनाएं कलरफुल)
एम्बर येलो
येलो एक ब्राइट कलर है और इसलिए अगर इसे बेडरूम में इस्तेमाल किया जाता है, तो यह ना केवल कमरे को खूबसूरत बनाता है, बल्कि आपके मूड को भी ठीक करता है। अगर आप बेडरूम में येलो कलर करवाने की योजना बना रही हैं तो एम्बर येलो का ऑप्शन चुनें। यह आपके बेडरूम में एक कैनवास की तरह काम करता है और आप इसे कई अन्य कलर्स ग्रेश पर्पल, स्लेट ग्रे, नेवी और टील ब्लूज़, ब्राउन और डल पिंक आदि के कॉम्बिनेशन कर सकती हैं। इसके अलावा, रूम को सजाने के लिए लकड़ी, जूट और लिनन से बनीच चीजों का इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें- वॉल डेकोर के यह आईडियाज देंगे घर को एक न्यू व स्टाइलिश लुक
तो अब आप अगली बार अपने बेडरूम में कौन सा कलर करवाना पसंद करेंगी? हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, nipponpaint, homestratosphere, RealHomes, asianpaints
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।