Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

पेंशन की टेंशन खत्म, इन Investment Plans से करें अपना बुढ़ापा सिक्योर

सरकारी नौकरी के बिना पेंशन वाले बुढ़ापे को सुरक्षित बनाने के लिए स्मार्ट योजना जरूरी है। यह लेख रिटायरमेंट फंड तैयार करने के 8 प्रमुख स्टेप्स और कुछ गोल्डन रूल्स बताता है। 
Updated:- 2026-06-25, 18:24 IST
image

सरकारी नौकरियों के अलावा ज्यादातर जगहों में पेंशन की सुविधा नहीं मिलती। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने का डर कई लोगों को सताता है, लेकिन अगर आप सही समय पर स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू करते हैं, तो बिना पेंशन वाली नौकरी में भी आपका बुढ़ापा बेहद सुकून और शान से कट सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रिटायरमेंट फंड तैयार करने के लिए रूल्स क्या हैं। जानते हैं आगे...

रिटायरमेंट फंड बनाने के 8 जरूरी स्टेप्स

इंवेस्टमेंट शुरू करने से पहले कम से कम 6 से 12 महीने के खर्च के बराबर पैसा अलग रखें। इससे मुश्किल में आपको अपने रिटायरमेंट फंड को बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

  • pensionतय करें कि आप किस उम्र में रिटायर होना चाहते हैं और उस समय के हिसाब से आपके महीने भर का खर्च कितना होगा।
  • आज के 100 रुपये की कीमत 20 साल बाद बहुत कम होगी। इसलिए महंगाई को ध्यान में रखकर ही अपने फंड को जोड़ें।

इसे भी पढ़ें - क्या है पेंशनर लाइफ सर्टिफिकेट और कैसे इसके नाम पर खाली हो रहे हैं बैंक खाते?

  •  इंवेस्टमेंट की शुरुआत जितनी कम उम्र में होगी, आपको कंपाउंडिंग' का उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा।
  • हर महीने तय पैसा इंवेस्ट करने की आदत डालें। इसके लिए म्यूचुअल फंड में SIP एक अच्छा ऑप्शन है।

pension (2)

  • अपना सारा पैसा एक ही जगह न लगाएं। इक्विटी, गोल्ड और डेट फंड्स में पैसा बांटकर इंवेस्ट करें।
  • ऐसी स्कीम चुनें जहां टैक्स की बचत हो, ताकि आपका नेट रिटर्न ज्यादा रहे।
  • हर साल अपने इंवेस्ट पोर्टफोलियो की जांच करें। जरूरत पड़ने पर बाजार की स्थिति को देखते हुए इसमें बदलाव भी करें।

क्या हैं गोल्डन रूल्स?

  • बढ़ती उम्र में बीमारी का खर्च आपके फंड को खत्म कर सकता है, इसलिए एक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी जरूर लें।
  • रिटायरमेंट पर पहुंचने से पहले अपने सभी लोन निपटा लें।
  • कमाई का कोई ऐसा जरिया बनाएं, जिससे बिना काम किए भी पैसा आता रहे
  • अपनी जीवनशैली को अनुशासित रखें और फालतू खर्चों से बचें।

इसे भी पढ़ें -Aadhaar-Pension Linking: पेंशन अकाउंट से आधार कैसे ल‍िंक करें? ये है आसान तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।