Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:49 AM IST

बेकार पड़ी ट्यूबलाइट को फेंकने की जगह ऐसे करें इस्तेमाल

ट्यूबलाइट अगर खराब हो गई हैं तो उसे फेंकने की जगह आप इसका सही इस्तेमाल करके भी रियूज कर सकती हैं।   
Updated:- 2024-06-19, 11:30 IST
image

ट्यूबलाइट हम सभी के घर में होता है। कई लोग बिजली की खपत से परेशान होकर अब ज्यादा ट्यूबलाइट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के पुराने ट्यूबलाइट को फेंकने का सोच रही हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप इसे कैसे रियूज कर सकती हैं। 

गार्डन में सजाएं ट्यूबलाइट 

अपने गार्डन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप चाहे तो गार्डन में सजावट के लिए ट्यूबलाइट का इस्तेमाल कर सकती हैं। ट्यूबलाइट में आपको कलरफुल पेपर लगाना है। फिर इसे फैरी लाइट की मदद से सजा देना है। इसे गार्डन में लगा दें। शाम के समय जब आप फेयर लाइट आन करेगी तो यह काफी खूबसूरत लगेगा। इससे आपकी गार्डन की खूबसूरती बढ़ जाएगी। 

ट्यूबलाइट को सजाएं लिविग रुम

home and tubelights

अगर आपको अपने लिविग रुम में कुछ खास चीजें रखना का शौक है तो आपको अपने लिविग रुम में खराब पड़े ट्यूब लाइट को कलर या उसपर पेंटिंग बनाकर आप उसे लिविग रुम में कही भी साइड में रख सकती हैं। यह देखने में काफी यूनिक लगेगा और घर आने वाले मेहमान भी आपकी कोटिविटी को देखकर खुश हो जाएगें। 

इसे भी पढ़ें- गंदे ट्यूब लाइट की सफाई के लिए फॉलो करें ये टिप्स एंड हैक्स

ट्यूबलाइट को पौधों के लिए करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी बेल वाले पौधे है जिन्हें हैग करने की जरूरत होती हैं तो उन पौधों को आप ट्यूबलाइट के सहारे खड़ा कर सकती हैं। लता वाले पौधों को सही तरीके से खड़ा करने के काम आ सकता है ट्यूबलाइट। ऐसे में इसका घर में ही आप सही तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- घर के ट्यूबलाइट और बल्ब को ऐसे करें साफ, कमरे में दिखेगी ज्यादा रोशनी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।