गंदे ट्यूब लाइट की सफाई के लिए फॉलो करें ये टिप्स एंड हैक्स

घर में रौनक बढ़ाने के लिए लाइट्स का बेहद ही महत्व रहता है लेकिन, एक साफ घर में अगर ट्यूब लाइट काले नज़र आएं तो कमरे की रौनक ही ख़राब हो जाती है। कमरे की साफ-सफाई तो हम और आप हर रोज नियमित समय पर करते हैं लेकिन, ट्यूब लाइट हमेशा काले ही नज़र आते हैं। वैसे इसे साफ करने के कई तरीके हैं जिससे ट्यूब लाइट पर मौजूद धूल-मिट्टी के साथ दाग-धब्बे आसानी से निकल जाएंगे। हालांकि, इसे साफ करते समय सावधान भी रहना चाहिए क्योंकि, पानी छिड़कने से करेंट लगने का डर रहता है। इसलिए इसे साफ करने के लिए सबसे पहले आपको कुछ टिप्स ज़रूर मालूम होने चाहिए। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप आसानी से ट्यूब लाइट की सफाई कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
ऐसे करें शुरुआत

ट्यूब लाइट की सफाई एक टास्क की तरह है। ऐसा नहीं कि झाड़ू लिया और ट्यूब लाइट पर मौजूद गंदगी को झाड़ने लग गए। इसके लिए सबसे पहले आराम से बोर्ड से ट्यूब लाइट को निकाल लीजिए और नीचे रख दीजिए। ट्यूब लाइट की सफाई के लिए आपको बेकिंग सोडा या फिर सिरके की ज़रूरत पड़ सकती है। इसलिए इन दोनों चीजों को सबसे पहले पास में ज़रूर रखें।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा की मदद से आप आसानी से ट्यूब लाइट की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक से दो कप पानी में लगभग दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए। इससे ट्यूब लाइट पर मौजूद हार्ड वाटर के दाग भी आसानी से निकल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: बेहद गंदा हो गया है व्हाइट एक्सटेंशन बोर्ड तो उसे ऐसे करें क्लीन
कैसे करें साफ?
- सबसे पहले आप क्लीनिंग ब्रश या फिर स्क्रब को घोल में डालकर अच्छे से भीगो लीजिए।
- स्क्रब भिगोने के बाद एक बार अच्छे से निचोड़ लीजिए और आराम-आराम से स्क्रब से ट्यूब लाइट की सफाई कर लीजिए।
- घोल से साफ करने के बाद लगभग 30 मिनट के लिए पंखे या धूप में सूखने के बाद ही बोर्ड में लगाए।
- ध्यान रहे, बेकिंग सोडा के घोल को सीधा ट्यूब लाइट पर डालने की गलती न करें।
सिरके का करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा के अलावा आप सिरके की मदद से भी ट्यूब लाइट की अच्छे से सफाई कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से दाग धब्बे आसानी से निकल जाते हैं। इसके लिए भी सबसे पहले आप एक से दो कप पानी में दो चम्मच सिरका डालकर एक घोल तैयार कर लीजिए। (काले पड़ गए स्विच बोर्ड की सफाई के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें: बाथरूम ही नहीं बल्कि इन कामों में भी कर सकते हैं ओडोनिल का इस्तेमाल
कैसे करें साफ?
- इसके लिए सबसे पहले आप घोल में एक सूती कपड़े को अच्छे से डुबोकर निचोड़ लीजिए।
- कपड़े से पानी में निचोड़ने के बाद ट्यूब लाइट की सफाई कर लीजिए।
- घोल से साफ करने के बाद एक बार किसी फ्रेश कपड़े से अच्छे से पोंछ दीजिए और कुछ देर के लिए पंखे के नीचे रख दीजिए।
इन बातों का भी रखें ध्यान
कभी भी बोर्ड से ट्यूब लाइट को बाहर निकालते वक्त स्विच को ऑफ ही रखें। सफाई के दौरान किसी हार्ड लिक्विड का इस्तेमाल करने से बचें। ट्यूब लाइट को बोर्ड से निकालते वक्त या फिर लगाने वक्त पैरों में चप्पल ज़रूर पहनें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.pinimg.com,i.ytimg.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।