क्या आपकी लोहे की अलमारी में लग रही है जंग? आज ही अपनाएं ये 3 ट्रिक्स

लोहे की अलमारी में लगने वाली जंग एक आम समस्या है, जो नमी और हवा के संपर्क में आने से होती है। यह लेख अलमारी से जंग हटाने के लिए सफेद सिरका, बेकिंग सोडा, नींबू, नमक और आलू जैसे प्रभावी घरेलू उपाय बताता है।
Updated:- 2026-05-17, 13:29 IST
image

हर घर की जरूरतों में लोहे की अलमारी का नाम भी जरूर आता है, जिसमें हम अपने कपड़े, डॉक्यूमेंट्स और ज्वैलरी सेफ रखते हैं, लेकिन नमी, सीलन या हवा से इसमें जंग लगने लगती है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो जंग धीरे-धीरे पूरी अलमारी को खोखला कर देती है और उसमें रखे कपड़े भी खराब हो जाते हैं। कई बार लोग इसे साफ करने के चक्कर में महंगे केमिकल्स का यूज करते हैं, जिससे अलमारी का पेंट और चमक दोनों उतर जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अलमारी से कैसे जंग को दूर कर सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

घेरलू उपाय से कैसे करें अलमारी से जंग को दूर?

सफेद सिरका और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन जंग को काटने के लिए सबसे बेस्ट है। सबसे पहले दो चम्मच बेकिंग सोडा में जरूरत के अनुसार सिरका मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 

1 - 2026-05-17T120646.235

अब इस पेस्ट को अलमारी के जंग लगे हिस्से पर अच्छी तरह लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब हल्के हाथों से रगड़ें। आप नोटिस करेंगी कि जंग की परत छूटने लगी है। लास्ट में साफ सूती कपड़े से पोंछ लें।

इसे भी पढ़ें - Bedroom Storage Hacks: बिना अलमारी भी बेडरूम रहेगा ऑर्गेनाइज्ड, छोटे स्पेस के लिए अपनाएं ये स्मार्ट स्टोरेज ट्रिक्स

जंग वाली जगह पर थोड़ा सा सादा नमक छिड़कें। फिर आधे कटे नींबू को रगड़ते हुए उसका रस सीधे जंग पर निचोड़ें। इस मिश्रण को करीब आधा घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि एसिड अपना काम कर सके। फिर रगड़कर साफ कर लें। वहां पानी न छोड़ें, बल्कि सूखे कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें। 

2 - 2026-05-17T120642.914

एक कच्चे आलू को बीच से दो भागों में काट लें। फिर थोड़ा सा लिक्विड डिश सोप या बेकिंग सोडा लगाएं। अब इस आलू को सीधे अलमारी के जंग लगे हिस्से पर रगड़ना शुरू करें। जब आलू का ऊपरी हिस्सा काला हो जाए, तो उसकी एक पतली स्लाइस काटकर दोबारा यही प्रोसेस दोहराएं।

इसे भी पढ़ें - क्या आप भी अलमारी के ऊपर रखती हैं घर का कोई भी सामान? इस आदत से लग रही है आपकी खुशियों को नजर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।