Sleeping Rules: शास्त्रों में बताए गए सोने के इन नियमों का पालन क्या करते हैं आप?

Sleeping Rules: हिन्दू धर्म शास्त्रों में मानव शरीर और उससे जुड़ी हर जरूरत का उल्लेख मिलता है। ऐसे ही शास्त्रों में व्यक्ति की नींद के लिए भी बहुत कुछ बताया गया है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको सोने के सही तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
हिंदू धर्म में हर कार्य को नियम, अनुशासन और धर्म से बांधा जाता है। ये बंधन नींद के लिए भी हैं। एक अच्छी नींद व्यक्ति को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। शास्त्रों में बताया गया है कि रात में सोने जाने के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
सोने के शास्त्रोक्त नियम (Sleeping Rules In Hindu Dharm)
- व्यक्ति को कभी भी सूने और निर्जन घर में अकेला नहीं सोना चाहिए।
- कभी भी घर में पूरा अंधेरा करके नहीं सोना चाहिए।
- घर में रात को सोते समय एक छोटा बल्ब जरूर जलाए रखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Lord Krishna And Paundrak: जब एक दुराचारी ने कृष्ण रूप धर की थी ये भयंकर भूल
- अगर आप घर से बाहर हैं तो किसी मंदिर या देव स्थान में सोने से बचें।
- रात को सोते समय किसी भी प्रकार के उपकरण का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर भी नहीं सोना चाहिए।
- रात को बाल खोलकर भी नहीं सोना चाहिए नहीं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा हटाने के टिप्स) हावी होना शुरू हो जाती है।
- सोते समय वास्तु के नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए।
- पूर्व दिशा में सिर करके सोना अच्छा माना जाता है।
- पूर्व दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति को विद्या की प्राप्ति होती है।
- व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है।
- पति-पत्नी एक साथ सोते समय इस बात का ध्यान रखें कि उत्तर दिशा (उत्तर दिशा के वास्तु टिप्स)की ओर सिर करके सोएं।
- इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहता है और पति का भरपूर साथ भी मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें: Avoid Slippers To These Places: इन 5 स्थानों पर बिल्कुल न पहनें चप्पल-जूते
- सोने के नियमों में यह भी शामिल है कि कभी भी सोते समय सिरहाने पानी रखकर नहीं सोना चाहिए।
- आप भले ही पानी थोड़ी दूरी पर अवश्य रख सकते हैं।
- सोते समय मंत्रों का जाप करके सोना चाहिए। इससे मन शांत होता है और नींद भी अच्छी आती है।
तो ये थे हिन्दू धर्म में बताए गए सोने के नियम जिन्हें निश्चित ही हमें ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Shutterstock, Pixabay
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।