Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:00 AM IST

इन सेलेब्स की बहनें एक्टिंग से रहती है दूर

ऐसी कई सेलेब सिस्टर हैं, जिनके भाई या बहन बॉलीवुड स्टार हैं। लेकिन परिवार का एक्टिंग बैकग्राउंड होने के बाद भी उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाए रखी। इन सेलेब सिस्टर ने दूसरे प्रोफेशन को चुना।
Updated:- 2023-05-26, 13:16 IST
image

जब कोई एक कलाकार अपनी एक्टिंग से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ता है तो अक्सर परिवार के सदस्य भी एक्टिंग में हाथ आजमाते हैं। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो रियल भाई-बहन है। कई स्टार्स का तो पूरा परिवार ही बॉलीवुड में है। इस तरह अगर देखा जाए तो इन सेलेब्स को बचपन से ही एक्टिंग से जुड़ा माहौल मिला है। लेकिन फिर भी ऐसी कई सेलेब सिस्टर हैं, जिन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाए रखी। फैन्स इन्हें भी परदे पर एक्टिंग करते हुए देखने की इच्छा रखते हैं, लेकिन इन सेलेब सिस्टर को एक्टिंग का कोई शौक नहीं है।

इन सेलेब सिस्टर ने एक्टिंग से दूर अन्य प्रोफेशन में अपना करियर बनाया है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स सिस्टर के बारे में बता रहे हैं, जो एक्टिंग से कोसों दूर रहती हैं-

अंशुला कपूर

who is anshula kapoor

अंशुला कपूर मोना शौरी और बोनी कपूर की बेटी है और उनका भाई अर्जुन कपूर फिल्मों में काफी सक्रिय है। पिता के प्रोड्यूसर होने व भाई बहनों के स्टार होने के बाद भी अंशुला एक्टिंग में इंटरस्ट नहीं रखती हैं। अंशुला ने खुद एक बाद बताया था कि एक्टिंग में उनकी कोई रूचि नहीं है। बचपन में तो उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करने से भी डर लगता था।

अनीशा पादुकोण

अनीशा पादुकोण ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण की छोटी बहन हैं और उन्हीं की तरह काफी खूबसूरत भी हैं। वह अक्सर कई इवेंट्स में दीपिका के साथ नजर आती हैं, लेकिन फिर भी वह एक्टिंग से दूरी बनाकर रखती है। अनीशा वास्तव में एक पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हैं और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

शाहीन भट्ट

who is shaheen bhatt

शाहीन भट्ट का भी फिल्मी बैकग्राउंड है। उनकी मां और बहन दोनों ही एक्ट्रेस हैं। शाहीन उम्र में आलिया भट्ट से बड़ी हैं। परिवार का बैकग्राउंड फिल्म जगत होने से बावजूद भी शाहीन को एक्टिंग करने का शौक नहीं है। वह वास्तव में एक राइटर है। वह“आई हैव नेवर बीन (अन) हैपियर“ नामक पुस्तक की लेखिका हैं।

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने खरीदा 37 करोड़ का घर, जानें अभिनेत्री का नेट वर्थ

रिया कपूर

रिया कपूर सोनम कपूर की बहन है और उनके पिता अनिल कपूर बॉलीवुड के हैंडसम हंक है। अपने पिता व बहन के सफल एक्टिंग करियर के बावजूद रिया के मन में कभी एक्टिंग का ख्याल नहीं आया। वह एक सफल फैशन डिजाइनर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। यहां तक कि सोनम कपूर के अधिकतर आउटफिट रिया कपूर ही डिजाइन करती हैं।

इसे भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर से लेकर दिशा पाटनी तक, इन बॉलीवुड बालाओं को पेट्स से है बेहद प्यार

रंगोली चंदेल

रंगोली चंदेल बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत की बड़ी बहन हैं। रंगोली चंदेल एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं और वह एक्टिंग से दूर रहती हैं। वह कंगना की मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। कंगना का सारा काम देखना रंगोली की ही जिम्मेदारी है।

सबा अली खान पटौदी

शर्मिला टैगोर के बच्चे सैफ अली खान और सोहा अली खान ने तो अपनी मां की ही तरह एक्टिंग की राह चुनी। लेकिन सैफ और सोहा की बहन सबा अली खान को फिल्मों में काम करने का शौक नहीं है। वह लाइमलाइट से भी काफी दूर रहती हैं। पेशे से सबा ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

रिद्धिमा कपूर साहनी

who is riddhima kapoor sahani

रणबीर कपूर की प्यारी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के जीन में अभिनय है, लेकिन फिर भी ऋषि और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अभिनय से दूर रहना पसंद करती हैं। पेशे से वह एक फैशन डिजाइनर हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।