Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:35 AM IST

शादी के सालगिरह पर सिंगर नीति मोहन ने दी फैंस को खुशखबरी,जल्द बनने वाली हैं मां

सिंगर नीति मोहन ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर फैंस को खुशखबरी दी है। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि वह जल्द मां बनने वाली हैं।  
Updated:- 2021-02-15, 16:18 IST
image

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नीति मोहन के घर जल्द किलकारियां गूजने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद नीति मोहन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। सिंगर ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर तस्वीर शेयर कर बताया कि अब वह एक से तीन होने जा रहे हैं। इस तस्वीर में नीति अपने पति निहार के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा निहार पांड्या भी पोज देते दिखाई दिए। तस्वीर में नीति येलो कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

नीति मोहन अपने पति निहार के साथ समंदर किनारे पोज देती दिखाई दे रही हैं। वहीं कपल का पहला बच्चा है, जिसे लेकर दोनों काफी एक्साइडेट हैं। निहार पंड्या और नीति मोहन आज ही के दिन यानी 15 फरवरी 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि निहार ने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं नीति मोहन बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर में से एक हैं। उन्होंने पद्मावत, कलंक, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जैसी कई हिट फिल्मों के लिए गाना गाया है। 

नीति मोहन की लव स्टोरी

singer neeti mohan husband

नीति मोहन और निहार पांड्या ने एक दूसरे को चार साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार निति ने निहार के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बताया कि हम दोनों की स्ट्रांग वैल्यू हैं और एक दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं। वहीं हिंदी रश की एक रिपोर्ट के अनुसार नीति मोहन और निहार की लव स्टोरी की शुरुआत बेहद इंट्रेस्टिंग तरीके से हुई थी। दरअसल निहार ने बताया कि नीति ने अपने करियर की शुरुआत जिस बैंड से की थी उसमें मेरा एक दोस्त मेंबर था। इस दौरान उन्होंने अपने दोस्त को कई बार नीति से इंट्रोड्यूस करने के लिए कहा, लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया। संयोग से दोनों की मुलाकात गोवा में हुई, वह भी उसी दोस्त की शादी में, जिससे मैंने नीति के बारे में बताया था और यहीं से हमारे प्यार की शुरुआत हुई। वहीं नीति मोहन के माता-पिता का दिल निहार ने पहली मुलाकात में ही जीत लिया था। नीति मोहन के अनुसार उनके पिता ने पहली बार में ही निहार को पसंद कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: शादी के दो साल बाद ही राजीव कपूर ने पत्नी से ले लिया था तलाक, जानिए कहां हैं और क्या करती हैं 

इन सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

singer neeti mohan sisters

नीति मोहन के मां बनने की खबर से उनके फैंस काफी खुश हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर सेलेब्स भी लगातार उन्हें बधाईयां देते नजर आएं। इंस्टाग्राम पर विशाल ददलानी, ताहिरा कश्यप, तुलसी कुमार आदि सेलिब्रिटीज ने उनको पोस्ट पर कॉन्ग्रैट्स लिखकर बधाईयां दी हैं। इसके अलावा नीति मोहन की बहन मुक्ति मोहन ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बधाईयां दी है। उन्होंने लिखा कि फेवरेट मासी बनने के लिए तैयार हूं।

इसे भी पढ़ें: टैटू को लेकर महिलाओं के मन में होते हैं कई मिथ, आज जानिए इसकी असल सच्चाई

 

इस साल ये सेलेब्स बनने वाली हैं मां

neeti mohan and singer

साल 2021 की शुरुआत में ही कई स्टार्स ने अपने फैंस को खुशखबरी दीं हैं। इसमें अनुष्का शर्मा से लेकर अनिता हस्सनंदनी जैसे सेलेब्स शामिल हैं। वहीं आने वाले दिनों में कई सेलेब्स हैं, जो मां बन जाएंगी। इस लिस्ट में करीना कपूर, सागरिका घटगे, टीवी एक्ट्रेस अदिति शिरवाइकर आदि शामिल हैं। अब इस लिस्ट में सिंगर नीति मोहन का भी नाम जुड़ गया है। बात करें करीना की तो एक्ट्रेस अगले महीने यानी मांर्च में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।