Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:28 AM IST

रोजाना इस्तेमाल से मिक्सर-ग्राइंडर के जार में जम गई है गंदगी? इन आसान टिप्स से मिनटों में करें साफ

मिक्सर-ग्राइंडर का रोज इस्तेमाल करने से इसका जार गंदा हो जाता है और अगर आप इसकी ठीक से सफाई नहीं करती हैं तो जिद्दी गंदगी से जार जल्दी खराब होने का डर बना रहता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे आसान टिप्स जिनकी मदद से आप मिक्सर जार को मिनटों में साफ कर सकती हैं और इसे हमेशा नए जैसा बनाए रख सकती हैं।
Updated:- 2026-06-08, 17:24 IST
image

किचन में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजों का अच्छी तरह से साफ होना जरूरी होता है जिससे किसी भी तरह की बीमारी न हो सके। खासतौर पर आप किचन में मिक्सर का नियमित रूप से इस्तेमाल करती हैं और यदि इसकी ठीक से सफाई न की जाए तो ये बहुत ज्यादा अनहाइजेनिक हो सकता है और इससे कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। मिक्सर जार में अक्सर खाना या मसाले फंस जाते हैं, जिससे जार अच्छी तरह से साफ नहीं हो पाता है। जब आप गंदे जार में बार-बार मसाले पीसती रहती हैं तो गंदगी इसकी ब्लेड्स के बीच में जमा होने लगती है और इसे साफ़ करना कठिन हो जाता है। अगर आपका भी मिक्सर जार बार-बार गन्दा होता है, तो आप इसे नियमित रूप से कुछ आसान तरीकों से साफ कर सकती हैं और हाइजीन भी मेंटेन रख सकती हैं। आइए जानें मिक्सर साफ़ करने के आसान टिप्स क्या हैं?

गैस्केट को अलग करके साफ करें

mixer jar cleaning

मिक्सर जार को साफ करने के लिए आपको गैस्केट और अन्य हटाए जा सकने वाले हिस्सों को अलग करके साफ़ करना चाहिए। सबसे पहले मिक्सर जार से गैस्केट अलग करें और इसे डिशवॉशिंग लिक्विड की मदद से अच्छी तरह से साफ करें। अक्सर मिक्सर के इन हिस्सों में भी गंदगी जमा हो जाती है और इनमें फंगस लगने लगते हैं। यही नहीं फंगस की वजह से बैक्टीरिया भी होने लग जाते हैं और इसके इस्तेमाल से बीमारियां होने लगती हैं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में चमकाए मिक्सर ग्राइंडर जार, फफूंदी और बदबू को कहें 'बाय-बाय'

टूथब्रश से करें डीप क्लीनिंग

ब्लेड के नीचे या छोटी-छोटी जगहों में फंसी गंदगी को निकालने के लिए आप पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए जार के हैंडल के जॉइंट और स्क्रू के आसपास जमा मैल को भी टूथब्रश से साफ करें। आप इन सभी जगहों पर ब्रश से डिश वॉश लिक्विड लगाएं और फिर इन सभी हिस्सों को पानी से साफ करें। इससे उन जगहों की सफाई हो जाएगी जहां आपका हाथ या स्पंज आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं।

बेकिंग सोडा और सिरके से करें मिक्सर जार की सफाई

अगर आपके मिक्सर जार का निचला हिस्सा काफी समय से गंदा हो गया है और इसे साफ़ करने में मुश्किल आ रही है, तो आप मिक्सर की पिछली सतह पर जमा गंदगी को बेकिंग सोडा और सिरका की मदद से साफ कर सकती हैं। इसके लिए जार को उल्टा रखें और पीछे की एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अब इसके ऊपर एक चम्मच सिरका डालें। सिरका डालते ही झाग बनने लगेगा। अब आप इसे किसी ब्रश से रगड़ें और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसमें अब पानी डालें और इसे अच्छी तरह से साफ करें। अगर आपका जार ज्यादा गंदा है तो इसमें रात बाहर बेकिंग सोडा और सिरका डालकर छोड़ दें और अगले दिन साफ करें।

यह भी पढ़ें- Kitchen Tips: ग्राइंडर के जार में अब नहीं फंसेगा एक भी कचरा, आजमाएं ये हैक्स

mixer grinder jar cleaning tips

ध्यान रखें ये बातें

  • आप जब भी मिक्सर का इस्तेमाल करें इसमें सबसे आखिरी में पानी डालकर इसे खाली चला दें। इससे ब्लेड्स में फंसी गंदगी भी बाहर निकल आती है।
  • कभी भी मिक्सर जार को गंदा न छोड़ें। इसे इस्तेमाल के तुरंत बाद ही साफ करके रख दें।
  • मिक्सर का जार साफ़ करते समय आगे और पीछे दोनों तरफ से साफ करें और इसकी गैस्केट निकालकर भी साफ करें।

अगर आपका मिक्सर जार भी बार-बार गंदे हो जाता है, तो यहां बताए टिप्स आपके काम आ सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Magnipik.com, Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।