Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

Shoe Odor: ₹1 की इस चीज से दूर करें जूतों की बदबू, ब‍िना धुले गायब हो जाएगी सारी दुर्गंध

गर्मियों में न केवल कपड़ों से बदबू आती है बल्‍क‍ि जूतों से आने वाली दुर्गंध भी सांस लेना दुश्वार कर देती है। ऑफिस, कॉलेज या कहीं बाहर जाने पर अगर जूतों से बदबू आए, तो बहुत अजीब लगता है। ऐसे में हम बार-बार जूते धोने लगते हैं या महंगे स्प्रे खरीदते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर ही जूतों की बदबू से छ‍ुटकारा पा सकती हैं। हम आपको सस्‍ता ऑप्‍शन बता रहे हैं।
Updated:- 2026-05-09, 20:28 IST
tips to remove shoe odor

गर्मी जब शुरू होती है तो अपने साथ एक नहीं बल्कि कई सारी समस्याएं साथ लेकर आती है। सेहत, स्किन और बालों का तो जरूरत से ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत पसीने की होती है। जो कपड़े पहनते हैं तो वो पसीने से तरबतर हो जाता है, वहीं जूते पहनने पर भी पैरों में इतना ज्यादा पसीना होता है कि मोजे के साथ-साथ जूतों से भी बदबू आने लगती है।

जब जूते से बदबू आती है तो ये दुर्गंध पूरे घर में फैल जाती है। इससे सांस लेना दुश्वार हो जाता है। बस मन में यही ख्याल आता है कि जूते को बाहर कर दें। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे मात्र 1 रुपये में आपका काम हो जाएगा। आइए जानते हैं-

tips to remove shoe odor (2)

कमाल करेगा बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है जो लगभग सभी रसोई में मिल जाती है। इसके लिए आपको अलग से बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बेकिंग सोडा तो बदबू दूर करने के लिए सदियों से इस्तेमाल होता रहा है। अगर आपके जूते से स्मेल आती है तो बेकिंग सोडा चुटकियों में इस समस्या को दूर कर सकता है।

यह भी पढ़ें- बाथरूम में शॉवर ग्लास पर जम गए हैं जिद्दी दाग, तो घर पर फ्री में बनाए ये घोल; चमक द‍िखेगी नई जैसी

जूतों से क्यों आती है बदबू?

पैरों में पसीना आता है, इससे जूतों में नमी जमा हो जाती है। इसी नमी से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और इन्हीं बैक्टीरिया से जूतों में बदबू बढ़ जाती है।

बेकिंग सोडा से कैसे दूर करें बदबू?

आपको बता दें कि बेकिंग सोडा बदबू को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है और नमी को भी कम करता है। इसलिए ये जूतों की दुर्गंध दूर करने में असरदार माना जाता है।

यह भी पढ़ें- महंगा Floor Cleaner क्‍यों खरीदना? घर पर फ्री में बनाएं फ‍िनायल, चमक जाएगा फर्श

कैसे करें इस्तेमाल?

तरीका 1: सीधे जूते में डालें

रात को सोने से पहले जूतों के अंदर थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल दें। इसे पूरी रात ऐसे ही रहने दें। सुबह जूते को झाड़कर पहन सकती हैं। ये पहला तरीका काफी आसान माना जाता है।

tips to remove shoe odor (1)

तरीका 2: कपड़े में बांधकर रखें

अगर आप पहला तरीका नहीं अपनाना चाहती हैं तो बेकिंग सोडा से जूते की बदबू दूर करने का दूसरा तरीका भी मौजूद है। इसके लिए थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और एक छोटे से कपड़े या टिश्यू में बांध दें। अब इसे जूतों के अंदर रख दें। इससे भी जूते की सारी बदबू दूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें- बिना कॉइल और केमिकल के घर से भागेंगे सारे मच्छर, बस अपना लें मेरी दादी का बताया हुआ ये देसी नुस्‍खा

क्या हैं इसके फायदे?

  • बिना धोए जूते फ्रेश लगते हैं
  • बहुत सस्ता और आसान तरीका है
  • रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है
  • केमिकल स्प्रे की जरूरत नहीं पड़ती है

यह भी पढ़ें- सिंक हो गया है जाम, तो परेशान होने के बजाय आजमाएं ये ट्रिक; पानी की तरह बह जाएगी पाइप में फंसी सारी गंदगी

तो अगर आप भी जूतों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स खरीदती थीं, तो अब ये नुस्खा आजमाकर देखिए। इससे कुछ ही देर में जूते की बदबू दूर हो जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।