Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

महंगा Floor Cleaner क्‍यों खरीदना? घर पर फ्री में बनाएं फ‍िनायल, चमक जाएगा फर्श

How To Make Floor Cleaner At Home: घर की सफाई करना बहुत जरूरी होता है। खासकर फर्श पर तो सबसे ज्‍यादा कीटाणु होते हैं। हालांक‍ि, हर बार महंगे फ्लोर क्लीनर खरीदने से लोग कतराने लगे हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर भी फ्री में फ्लोर क्‍लीनर बना सकती हैं। इससे आपके पैसों की बचत तो होगी ही, फर्श भी चमक जाएगा।
Updated:- 2026-04-13, 21:23 IST
How To Make Floor Cleaner At Home

Homemade Floor Cleaner: हम चाहे जहां भी रहें, हाइजीन मेंटेन करना सबसे जरूरी है। अगर आप सफाई से रहेंगी तो बीमार‍ियां भी कोसों दूर रहेंगी। घर में अगर कहीं सबसे ज्‍यादा गंदगी होती है तो वो फर्श ही हाेता है। लोग बाहर से जूते चप्‍पल पहन कर आते हैं ज‍िससे बाहर की गंदगी और कीटाणु भी जमीन पर आ जाते हैं। ऐसे में लोग फर्श की सफाई करने के ल‍िए बाजार से महंगे क्‍लीनर खरीदते हैं, लेक‍िन आप चाहें तो घर पर ही फ्री में Floor Cleaner बना सकती हैं।

जी हां, हम आपको फ्री में होममेड फ्लोर क्‍लीनर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे आपके पैसे भी बचेंगे, फर्श एकदम चमक जाएगी और बीमार‍ियां भी दूर रहेंगी। आइए जानते हैं क‍ि आप कैसे घर पर फ्लोर क्‍लीनर बना सकती हैं और इसके ल‍िए आपको क‍िन चीजों की जरूरत पड़ेगी?

homemade floor cleaner (2)

नीम से बनाएं फ्लोर क्‍लीनर

मेरी फ्रेंड की मम्‍मी हमेशा नीम से ही फर्श की सफाई करती हैं। उन्‍होंने ही मुझे इसके बारे में जानकारी दी। ये तरीका न सिर्फ किफायती है, बल्कि नेचुरल भी है। अगर आप भी कम खर्च में घर को साफ और फ्रेश रखना चाहती हैं, तो यह आसान ट्रिक जरूर ट्राई करें। दरअसल, नीम में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये फर्श की सफाई तो करते ही हैं, साथ ही बैक्‍टीर‍िया को भी कम करते हैं। सबसे अच्‍छी बात है क‍ि नीम की पत्त‍ियां घर के बाहर या क‍िसी पार्क में आसानी से म‍िल जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Jade Plant से घर पर ऐसे तैयार करें बोनसाई, कोने-कोने में बिखर जाएगी हरि‍याली

कैसे बनाएं घर पर नीम का फ्लोर क्लीनर?

  • एक मुट्ठी नीम की ताजी पत्तियां
  • 1-2 लीटर पानी
  • थोड़ा सा नमक (ऑप्शनल)
  • 1 चम्मच नींबू का रस (ऑप्शनल)

यह भी पढ़ें- सिंक हो गया है जाम, तो परेशान होने के बजाय आजमाएं ये ट्रिक; पानी की तरह बह जाएगी पाइप में फंसी सारी गंदगी

बनाने का तरीका भी जानें

  • सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से धो लें
  • अब पानी में इन पत्तियों को 10-15 मिनट तक उबालें
  • जब पानी थोड़ा या ग्रीन नजर आने लगे तो गैस बंद कर दें
  • अब इसे ठंडा होने दें
  • इसके बाद पानी को छान लें
  • चाहें तो इसमें थोड़ा नमक या नींबू का रस मिला सकती हैं

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस पानी को पोछा लगाने वाले पानी में मिलाएं
  • फिर नॉर्मल तरीके से फर्श पर पोछा लगा लें
  • आप चाहें तो इसे सीधे भी इस्तेमाल कर सकती हैं

homemade floor cleaner (1)

क्या फायदे मिलेंगे?

  • फर्श साफ और चमकदार नजर आएगा
  • बदबू कम होगी
  • घर में फ्रेशनेस बनी रहेगी
  • पैसे की बचत होगी

यह भी पढ़ें- Tooth Brush Reuse: पुराने टूथब्रश को फेंकने की न करें गलती, ऐसे करें स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल; बचेंगे ढेर सारे पैसे

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • हर बार फ्रेश क्‍लीनर ही बनाना सही है
  • अगर एलर्जी की समस्या हो, तो पहले थोड़ा इस्तेमाल करके देखें
  • हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं

यह भी पढ़ें- Pillow Cleaning Tips: तकिये से आती है बदबू और पड़ गए हैं पीले दाग, तो इन तरीकाें से उसे बनाएं एकदम नया जैसा

तो अगर आप भी बाजार के महंगे फ्लोर क्लीनर से बचना चाहती हैं, तो नीम की पत्तियों से बना ये क्‍लीनर एक बेहतरीन ऑप्‍शन है। इससे न सिर्फ आपका घर साफ रहेगा, बल्कि खर्च भी कम होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

FAQ
घर पर Floor Cleaner कैसे बनाएं?
ताजी नीम की पत्‍त‍ियों से घर पर Floor Cleaner बना सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।